फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फिर 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान, 0.3 रहा न्यूनतम तापमान

फिर 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान, 0.3 रहा न्यूनतम तापमान

Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
फिर 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान, 0.3 रहा न्यूनतम तापमान
फिर 0.3 पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सुबह व शाम के समय कोहरा छाये रहने से परेशानी, लोग ठंड से बचने को ले रहे अलाव का सहारा
फोटो नंबर-43 से 45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/राजौंद। पिछले करीब एक सप्ताह से बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह व शाम के समय पड़ रही धुंध के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को भी काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। ठिठुरन से बचने के लोग अलाव का सहारा ले रहे है। सोमवार को इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। दिन भर चली सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। हालांकि दिन में थोड़ा धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन शाम होते-होते ठंड फिर बढ़ गई। सुबह धुंध के कारण नौ बजे तक वाहन चालक लाइटें जलाकर धीरे-धीरे चलते दिखाई दिए। कौल कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं किसानों की फसलों के लिए यह मौसम वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed