फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चालक बिना किसी भय के चल रहे है बेरोक टोक, आवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों पर नहीं लग रही रोक

चालक बिना किसी भय के चल रहे है बेरोक टोक, आवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों पर नहीं लग रही रोक

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चालक बिना किसी भय के चल रहे है बेरोक टोक, आवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों पर नहीं लग रही रोक
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर नहीं लग रही रोक
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां यातायात में बाधा बन रही हैं। धान के सीजन में दिनरात पराली से भरी टै्रक्टर-ट्राली बिना किसी रोक-टोक के चल रही है। पूंडरी से कैथल मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ पराली के ठेकेदारों द्वारा पराली खरीद की जा रही है। जिससे पूरे दिन सड़क पर ओवरलोड पराली की ट्रॉली खड़ी रहती है।
छोटे वाहन चालक गौतम, नरेश कुमार, सोहनलाल, प्रकाश चंद, जितेंद्र, सोमपाल व विकास ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत तो रात के समय आती है। जब सामने से दूसरे वाहन की लाइट पड़ने से आगे जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं देती और दुर्घटना का कारण बनती है। इन ट्रालियों के पीछे व साइड में कोई रिफ्लेक्टर तक नहीं लगा होता। ये ट्रालियां अधिकतर रात में ही चलती हैं और एक ट्रैक्टर के पीछे दो-दो ट्रालियां लगी होती हैं। धुंध के मौसम में कई बार वाहन चालकों को ये भी पता नहीं चलता कि ओवरलोड ट्राली के साथ में गुजरने की जगह है या नहीं। ऐसे में दुर्घटना का भय बना रहता है। पुलिस को ये सब कुछ पता है, लेकिन सब मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन

मैं क्या कर सकता हूं
ओवर लोड वाहनों के चालान काटने की पावर आरटीओ को होती है। मैं क्या कर सकता हूं। ये व्यवस्था भी ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ को देखनी होती है कि ओवरलोड वाहनों को कैसे रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान, थाना प्रभारी पूंडरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed