फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसएस बाल सदन स्कूल में दिवाली मेले की धूम

एसएस बाल सदन स्कूल में दिवाली मेले की धूम

Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसएस बाल सदन स्कूल में दिवाली मेले की धूम
एसएस बाल सदन स्कूल में दिवाली मेले की धूम
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम स्टालों ने मोहा दर्शको का मन
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित एस एस बाल सदन स्कूल में दिवाली मेले की धूम रही। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस सोसाइटी के चेयरमैन रविभूषण गर्ग ने की। वहीं कार्यक्रम में मुखातिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी मांगे राम खुरानिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में तृप्ता सचदेवा मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीराम के पावन चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल स्टाफ के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प कुंज देकर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसकों दर्शकों ने खूब सराहा। स्कूली छात्रों द्वारा दी गई। प्रस्तुती को दर्शकों ने खूब सराहा। छात्रों ने पंजाबी हरियाणवी एवं राज्यस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह वाही लुटी। वहीं मस्ती की पाठशाला की नाटिका के माध्यम से स्कूली बच्चों ने संदेश दिया कि मानव जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। वहीं बाल सदन परिवार के लड़कों द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी नृत्य जिसके बोल थे..भोला बाबा दे नोट छापन की मशीन...सबकी बजा दू बीन को सबने खूब सराहा। वहीं हरियाणा दिवस के अवसर स्कूली छात्र ने छोरा मै हरियाणे का.. नृत्य ने दर्शको को पंडाल में नाचने पर मजबूर कर दिया। दीवाली मेले में स्कूली छात्रों के द्वारा खाने पिने की स्टाल लगाए। जिनका आए हुए मेहमानों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले का आकर्षण स्कूली छात्रों द्वारा बनाये गए दीपको ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। मेले के अंत में डंडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं एस एस सोसाइटी के चेयरमैन रविभूषण गर्ग ने बच्चों को शुभ संदेश दिया। कार्यक्रम में गौतम बंसल, हिमांशु गर्ग, जगदीश गुप्ता, श्रेया गर्ग, सपना सिंगला, कुसुम लत्ता, दिव्या विज, तृप्ता शर्मा, पूजा सैनी, रिंकी नोकवाल, सुमन वर्मा, मीनू सहगल, शकुंतला वर्मा, परविंदर कौर, नेहा गुप्ता, अंजू रानी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed