{"_id":"5bcb722dbdec22697d28a754","slug":"31540059693-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण पर सरकार को सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा-इंद्रेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण पर सरकार को सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा-इंद्रेश कुमार
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण पर सरकार को सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा : इंद्रेश कुमार
कैथल पहुंचे आरएसएस नेता ने कहा
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका (कैथल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक दलों को सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा नहीं है। वर्तमान केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, तभी राम मंदिर के निर्माण पर केंद्र सरकार अध्यादेश नहीं लाई है। वे गुहला हलका के गांव शुगलपुर में केंद्र सरकार की योजना के तहत स्थापित होने वाले चमन फूड पार्क का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इंद्रेश ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय की भी प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि समयबद्ध निर्णय से टकराव की स्थिति पैदा न हो। कुछ असामाजिक तत्व व राजनीतिक दल भ्रष्टाचार आधारित नीतियों को आगे लाकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में कुछ न कुछ बाधा डालने की कोशिश करते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट व सरकार दोनों स्वतंत्र रूप से काम कर रही है और दोनों तरफ से राम मंदिर के निर्माण मुद्दे पर अपने-अपने स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मामले को फुल बेंच पर लाने और लंबी बहस में कांग्रेस द्वारा न्यायालय का समय खराब करना ही विलंब का कारण बना। सुप्रीम कोर्ट 29 अक्तूबर से शुरू होने वाली सुनवाई के बाद निर्णय में देरी न करें तो उचित होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वहां होने के प्रमाण मिल चुके हैं और बाबर बादशाह के नाम से वहां नमाज नहीं पढ़ी जाती। कोई भी धार्मिक स्थल किसी शासक के नाम पर नहीं होता है तो बाबरी मस्जिद कहना कोई औचित्य नहीं है।
फूड पार्क के संदर्भ उन्होंने कहा कि किसान के घर के नजदीक दूध व सब्जियों से बनने वाले उत्पादों की फैक्टरी स्थापित होगी तो किसानों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान जैविक खेती को बढ़ावा दें जिससे शुद्ध उत्पादन होगा उससे बनने वाली वस्तुओं भी शुद्धता के संदर्भ प्रमाणिक होगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सर्राफ, विधायक कुलवंत बाजीगर व रॉकी मित्तल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
राम जन्म भूमि केवल रामलला की संपत्ति : आरएसएस नेता ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि केवल रामलला की संपत्ति है। यह संपत्ति दूसरे किसी भी व्यक्ति या संस्था की न तो कभी रही है और न ही होगी। सभी देश वासियों को विश्वास है कि इस मामले में अदालत अगले एक दो माह में ही मंदिर निर्माण के हक में निर्णय सुना देगी, जिसके बाद तेजी से मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। वे विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।