फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चंडीगढ़ के लिए रात को पांच समय चलेंगी रोडवेज की बसें, यात्रियों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ के लिए रात को पांच समय चलेंगी रोडवेज की बसें, यात्रियों को मिलेगा लाभ

Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए रात को पांच समय चलेंगी रोडवेज की बसें, यात्रियों को मिलेगा लाभ
दिल्ली, करनाल और जींद के लिए रात्रि बस सेवा शुरू
विज्ञापन

नए चालक आए तो विभाग ने लिया फैसला, बड़े रूटों पर छह बसों के संचालन का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के लोगों की मांग पर हरियाणा रोडवेज की ओर से अब रात को भी कैथल से चंडीगढ़, दिल्ली, करनाल व जींद सहित कुुरुक्षेत्र के लिए बसें चलाई जाएंगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रात्रि में कैथल से चंडीगढ़ सहित इन शहरों में जाने के लिए बस सेवा ना मिलने से परेशानी होती थी। विशेष रूप से काम-काजी लोग जो दिन में किसी काम से आते हैं। उन्हें लौटने में काफी दिक्कतें होती थीं। अब लंबे रूटों पर बस चलने से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ के लिए पांच नए समय शुरू किए गए हैं।

रात को नहीं मिल रही थी बस सेवा
अभी तक जिले में अधिकतर लंबे रूटों पर रात को 8 बजे के बाद बस सेवा नहीं मिलती थी। इससे लोगों को परेशानी होती थी। चंडीढ़-हिसार, चंडीगढ़ भिवानी, चंडीगढ़ जींद व चंडीगढ़ सिरसा के अलावा लंबे रूटों से आने वाली बसों को छोड़ दें तो स्थानीय बस सेवा ना के बराबर है। लोगों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की थी कि रात को भी कई रूटों पर बस सेवाओं की जरूरत है। जिस पर फैसला लेते हुए विभाग ने 5 नई बसों को इन रूटों के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन


लोगों ने की थी मांग
कैथल से दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ व कुरुक्षेत्र सहित अन्य लंबे रूटों की यात्रा कर सकेंगे। जीएम रामकुमार ने बताया कि पिछले लंबे से कैथल के लोग रात के समय में बसों की मांग कर रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले विभाग के पास ड्राइवर नहीं थे। अब 45 ड्राइवरों के ज्वाइन करने के बाद लोगों को रात के समय में यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी रात्रि बस सेवा
अब कैथल डिपो की ओर से शुरू की गई रात्रि बस सेवा के तहत कैथल-जींद, कैथल-चंडीगढ़, कैथल-कुरुक्षेत्र, कैथल-करनाल मार्गों पर रात्रि बस सेवा शुरू की गई है।

यह रहेगी समय सारणी
कैथल से जींद रात 8.30, 9.00, 9.15, 10 व 11 बजे।
कैथल से चंडीगढ़ रात 8.20, 9.00, 9.20, 10 व 01 बजे।
कैथल से कुरुक्षेत्र रात 7.40, 8.00, 8.30 व 10 बजे।
कैथल से करनाल शाम 6.40, 7.15, 8.00, 8.40, 9.30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed