फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   31 teachers and 60 students honored...

Kaithal News: बागी जैलदार की भाजपा में वापसी

Thu, 09 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
31 teachers and 60 students honored...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। हरियाणा की राजनीति में कलायत से एक दिलचस्प घर वापसी हुई है। कलायत नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जैलदार ने एक बार फिर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा थाम लिया।

सोनीपत में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जैलदार को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।

इस मौके पर जिला प्रभारी अमर पाल राणा ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

निष्कासन के बाद वापसी ः अब निष्कासन के बाद, जैलदार ने फिर से कमल का साथ चुना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा उनके लिए सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि विचार है। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात काम करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, भाजपा नेता तुषार ढांडा, पार्षद जगदीश रायका, प्रतिनिधि गुल्लू यादव, वीरेंद्र राणा और धर्मपाल धीमान उपस्थित रहे। इन नेताओं की मौजूदगी ने कलायत की स्थानीय राजनीति में जैलदार की वापसी को एक महत्वपूर्ण घटना बना दिया है।
विज्ञापन


टिकट बंटवारे को लेकर की थी बगावत

अंकित जैलदार लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। पिछले नगर पालिका चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने पार्टी से बगावत की। पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर मैनपाल राणा को उम्मीदवार बनाया। इसके विरोध में जैलदार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी को 2958 वोटों के अंतर से हराया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed