{"_id":"6643f614c916cc099301fbf6","slug":"31-candidates-in-kurukshetra-elections-two-ballot-units-will-be-installed-at-each-booth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389864-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र लोस में 31 प्रत्याशी, हर बूथ पर लगेगी दो बैलेट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र लोस में 31 प्रत्याशी, हर बूथ पर लगेगी दो बैलेट यूनिट
Wed, 15 May 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र लोस में 31 प्रत्याशी होने की वजह से हर बूथ पर दो बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी। उनकी मौजूदगी में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में ईवीएम का प्रथम सप्लीमेंटरी रैंडेमाइजेशन किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रैंडेमाइजेशन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईसीआई की वेबसाइट पर किया गया। प्रथम सप्लीमेंटरी रैंडेमाइजेशन के बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वाइज एक-एक प्रति भी उपलब्ध करवाई गई।
डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिला में कुल 807 मतदान केंद्र हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 31 प्रत्याशी मैदान में है और एक नोटा का बटन है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर दो बैलेट यूनिट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिले में 1940 बैलेट यूनिट, 968 कंट्रोल यूनिट व 1049 वीवीपैट मशीनें मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से रैंडेमाइजेशन प्रक्रिया के तहत गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए 478 बैलेट यूनिट, 238 कंट्रोल यूनिट, 259 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई।
ॉकलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 503 बैलेट यूनिट, 251 कंट्रोल यूनिट तथा 272 वीवीपैट मशीन दी गई। इसी प्रकार कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए 517 बैलेट यूनिट, 258 कंट्रोल यूनिट तथा 279 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 442 बैलेट, 221 कंट्रोल यूनिट तथा 239 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई।
इस मौके पर एडीसी सी.जया श्रद्धा, एसडीएम सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव तहसीलदार नायब सुभाष, राजनीतिक प्रतिनिधियों चंद्रभान दयौरा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।