{"_id":"68754aa812c32643c405d3db","slug":"2nd-august-is-a-symbol-of-pride-for-the-road-community-karambir-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692211-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ समाज के लिए 2 अगस्त का दिन गौरव का प्रतीक : कर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ समाज के लिए 2 अगस्त का दिन गौरव का प्रतीक : कर्मबीर
Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। ढांड में सोमवार को रोड़ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने की। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को 152-डी हाईवे के निकट जस्मीन पैलेस में बादली बलिदान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से रोड़ समाज के लोग शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के लोग गांव-गांव जाकर इस आयोजन के लिए निमंत्रण दे रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक समाजबंधु इस ऐतिहासिक अवसर में भाग लें। 2 अगस्त रोड़ समाज के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक दिन है, जो हमें अपने पूर्वजों के बलिदान और उनके आदर्शों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
स्मृति और एकता का दिन
कर्मबीर कौल ने कहा कि यह दिन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, बल्कि बिरादरी में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करता है। इस दिन समाज के लोग एकजुट होकर अपने वीर शहीदों को सम्मान देंगे और उनके
विज्ञापन
गौरवशाली इतिहास को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कौल गांव में क्षत्रिय राजा रोड़ की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर समाज में सर्वसम्मति बन चुकी है।
बैठक में पूर्व विधायक मक्खन सिंह, पूर्व सरपंच शेर सिंह, गुलाब सिंह, नरेश आढ़ती, मास्टर पवन कुमार, महावीर मैहला, जयसिंह प्रधान, बलवंत सिंह, कंवर सिंह, राजवीर नंबरदार, जितेंद्र टाया, रणवीर आर्य, दिलीप सिंह, मुख्तार सिंह, डॉक्टर मलखान सिंह और पूर्व पंच रणधीर धीरा सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।