फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   29 lakhs grabbed in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख हड़पे

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
29 lakhs grabbed in the name of sending abroad
कैथल। जिले में दो अलग-अलग मामलों में विदेश भेजने के नाम पर दो व्यक्तियों से करीब 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पहले मामले में करीब 15 लाख और दूसरे मामले में करीब 14 लाख रुपये आरोपियों ने वसूल लिए। शिकायत के आधार पर अब संबंधित क्षेत्र के थानों में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले मामले में गांव नीमवाला निवासी आशीष ने राजौंद पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी जुलाई 2022 में रमेश के साथ जान पहचान हुई थी। रमेश अगस्त में उसे कहने लगा कि वह उसे 30 लाख रुपये में अमेरिका भेज देगा। तीनों आरोपी उसके घर आए व 28 लाख रुपये में डील हुई। सितंबर माह में आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 19 सितंबर को उसे दिल्ली से मुंबई भेज दिया। उसी दिन मुंबई से उसे इंडोनेशिया भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने गांव जाकर उसकी पत्नी से करीब पांच लाख रुपये अलग-अलग काम के नाम पर ले लिए। इस बीच इंडोनेशिया में उसे करीब छह माह तक होटल में बंधक बना कर रखा। वहां उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया गया। 24 मार्च 2023 को उसे इंडोनेशिया से वापस भारत भेज दिया। राजौंद थाना के जांच अधिकारी एसआई सुनील ने बताया कि पुलिस ने जींद के गांव थुआ निवासी रमेश, रमेश के बेटे रोहित और रमेश की पत्नी अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव कसान निवासी राज बहादुर ने शहर थाना में दी गई शिकायत में बताया कि करनाल के बाड़ा गांव निवासी गुरलाल और साहब सिंह, न्यू प्रेम नगर करनाल निवासी टविंकल के साथ वर्ष 2009 से जान पहचान थी। उन्होंने कहा कि अभी ओलिंपिक खेल होने वाले है और वह उसे कनाडा भेज देगा। एक मार्च 2019 को उसने पिहोवा चौक स्थित एक दुकान पर आरोपियों को छह लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद अलग-अलग तिथियों में करीब 11 लाख 40 हजार रुपये ले लिए थे।


इसके बाद करीब चार महीने तक उसे गुमराह रखा गया। उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो करीब साढ़े तीन लाख रुपये वापस कर दिए थे। उसके बाद भी आरोपियों ने उसके करीब आठ लाख रुपये हड़प लिए थे। आरोपियों के खिलाफ करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल में पहले भी केस दर्ज हैं। शहर थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed