फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2847 transformers will be installed before the paddy season.

Kaithal News: धान सीजन से पहले लगेंगे 2847 ट्रांसफार्मर

Fri, 08 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
2847 transformers will be installed before the paddy season.
II
विज्ञापन

Iसंवाद न्यूज एजेंसी
I
Iकैथल। धान सीजन से पहले बिजली निगम ने जिले के खेतों में नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य तेज कर दिया है। जिले में करीब 70 हजार एकड़ क्षेत्र में धान की खेती ट्यूबवेल आधारित सिंचाई पर निर्भर है। ऐसे में गर्मी और धान सीजन के दौरान बढ़ने वाले बिजली लोड को देखते हुए निगम की ओर से 2847 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इस परियोजना पर करीब 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
I
Iबिजली निगम का लक्ष्य जून माह से पहले सभी स्वीकृत स्थानों पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का है, ताकि किसानों को धान की रोपाई के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। जिन क्षेत्रों में बिजली का लोड अधिक है, वहां अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत 20 केवी, 25 केवी, 63 केवी और 100 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

I
Iधान सीजन में ट्यूबवेलों पर बिजली की मांग कई गुना बढ़ जाती है, जिससे ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नए ट्रांसफार्मर लगने से वोल्टेज की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I2023 से लंबित आवेदनों को दी गई प्राथमिकता : वर्ष 2023 से 2025 के बीच किसानों और उपभोक्ताओं की ओर से बड़ी संख्या में लोड बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के आवेदन दिए गए थे। विभाग ने इन आवेदनों की समीक्षा कर प्राथमिकता सूची तैयार की है।
I
Iबिजली निगम के अनुसार कलायत, राजौंद और गुहला-चीका क्षेत्र में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन क्षेत्रों में खेती मुख्य रूप से ट्यूबवेल आधारित सिंचाई पर निर्भर है और धान की खेती का रकबा भी अधिक है। धान सीजन के दौरान यहां बिजली की मांग सबसे ज्यादा रहती है।I
I
I
Iकिसानों को सिंचाई में मिलेगी राहत
I
Iकिसान रामजुवारी, रणधीर, प्रताप, अशोक, मनोज कुमार और सरूप सिंह ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई प्रभावित होती है। कई बार ट्रांसफार्मर की मरम्मत में देरी के कारण फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ता है।

I
Iउन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर लगने से समय पर सिंचाई हो सकेगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी।I
I
I
Iवीडीएस स्कीम के तहत जून माह तक 2847 नए ट्रांसफार्मर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आधे से अधिक कार्य को पूरा किया जा चुका है और शेष ट्रांसफार्मरों के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग की प्राथमिकता धान सीजन शुरू होने से पहले किसानों को बेहतर और सुचारु बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। -सोमबीर भालोठिया, अधीक्षक अभियंताI
II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed