{"_id":"610451298ebc3e587417e92c","slug":"2697-students-from-49-schools-passed-in-3-faculties-kaithal-news-knl78315284","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 संकायों में 49 स्कूलों के 2697 विद्यार्थी हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 संकायों में 49 स्कूलों के 2697 विद्यार्थी हुए पास
विज्ञापन
2697 students from 49 schools passed in 3 faculties
- फोटो : Kaithal
सीबीएसई 12वीं कक्षा का शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस बार परिणाम बिना परीक्षा लिए जारी किया गया, जिस कारण जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थी तीनों संकायों में शत-प्रतिशत पास हुए। सीबीएसई से संबंधित 49 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैथल जिले में हैं। इन स्कूलों में वर्ष 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में 2697 विद्यार्थी तीनों संकायों आर्ट, कॉमर्स व विज्ञान में पढ़े और पास हुए। एक ओर जहां विद्यार्थियों में परिणाम आने की खुशी दिखाई दी, वहीं पढ़ाई को ज्यादा समय देने वाले विद्यार्थियों को इस बात का भी मलाल रहा कि परीक्षाएं होती तो उनके लिए और अच्छी बात थी। ऐसे में काफी विद्यार्थी मायूस भी दिखाई दिए।
तीन परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर जारी हुआ परिणाम-12 वीं कक्षा का परिणाम तीन कक्षाओं में प्राप्त अंकों का मूल्यांकन करने के बाद जारी किया गया। मूल्यांकन 30+30+40 फार्मूले के आधार पर किया गया। इसमें 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का 30, 11वीं में प्राप्त अंकों का 30 व 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को 40 प्रतिशत तक शामिल किया गया। ज्यादातर विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
परिणाम आने से पहले ही स्कूलों में पहुंच गए विद्यार्थी-परीक्षा परिणाम आने की सूचना से पहले ही विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचना शुरू हो गए। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावक भी स्कूलों में पहुंचे। जैसे ही परिणाम आया, विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों का भी मुंह मीठा करवाया।