{"_id":"6205794ce68e7953ed795da3","slug":"26-year-old-woman-dies-of-corona-23-new-cases-found-kaithal-news-knl985903159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित 26 साल की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित 26 साल की महिला की मौत
विज्ञापन
कैथल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम मिल रहे हों लेकिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। वीरवार को भी कोरोना से 26 साल की महिला की मौत हो गई। ये महिला गांव नरड़ की रहने वाली थी। बच्चे के जन्म देने के बाद कुछ परेशानी शुरू हो गई थी। उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को कोरोना संक्रमण के 23 केस सामने आए है और 215 सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 184 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 2 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 एल्केमिस्ट मोहाली में, 4 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 10 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 4, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 6, सेंट्रल अस्पताल हिसार में 1 मरीज, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 1, मैक्स अस्पताल में 1 और राजेंद्रा अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 90 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 508 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.31 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.59 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12183 व्यक्तियों में से 11999 ठीक हो चुके हैं।