फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 thousand reward on the one who prepares the seater in the constable recruitment exam

सिपाही भर्ती परीक्षा धांधली-सीटर मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward on the one who prepares the seater in the constable recruitment exam
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सीटर तैयार करने के फरार आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पता बताने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने 19 दिसंबर 2021 को छातर गांव निवासी संजय को कैथल के करनाल रोड स्थित उसके घर से काबू किया था। उसके साथ छातर निवासी संदीप, बल्लभगढ़ की वैष्णो कॉलोनी निवासी राहुल और यूपी के सराय निवासी अश्वनी प्रताप को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात लाख रुपये से अधिक नकद, दर्जनों युवकों के एडमिट कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए थे। पूछताछ में पता चला था कि संजय ने हरियाणा पुलिस परीक्षा पास करवाने के लिए संदीप के साथ 12 लाख रुपये में डील की थी। परीक्षा पास होने के बाद सात लाख रुपये और फाइनल रिजल्ट आने के बाद पांच लाख रुपये देने थे। संदीप इस परीक्षा में पास हो गया है। इसलिए संदीप सात लाख रुपये की राशि देने के लिए आया था। पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती पेपर सीटर मामले में फरार अलीपुरा निवासी आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला का सुराग नहीं पुलिस नहीं लगा पाई। अब एडीजीपी क्राइम हरियाणा ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवीण उर्फ बिल्ला पर हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सीटर तैयार करने के मामले में जिला कैथल में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed