{"_id":"669869fc7e9b5860f4042886","slug":"25-complaints-were-received-nine-were-resolved-on-the-spot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432954-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतें 25 आईं, मौके पर नौ का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतें 25 आईं, मौके पर नौ का किया समाधान
Thu, 18 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसपी उपासना, डीएमसी सुशील कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर धमन व जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन के साथ समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस मौके पर 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ का मौके पर निपटान किया गया। अन्य समस्याओं के निपटान के िलए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर काफी कारगर साबित हो रहे हैं। सरकार व प्रशासन का ध्येय है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। डीसी प्रशांत पंवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने की कोशिश करे, जिन शिकायतों का मौके पर निपटान संभव नहीं है, उन्हें जांच के बाद निर्धारित समय अवधि में समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक संबंधित शिकायत के पूरे दस्तावेज लेकर आए, ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके। गांव सेगा के लोगों ने अपनी शिकायत में सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा करने की गुहार लगाई। जिस पर डीसी प्रशांत पंवार ने डीईओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कौल निवासी जसमेर, राजौंद निवासी गीता देवी, धनौरी निवासी वेदप्रकाश, गांव सेगा निवासी बलराज अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी आय कम करवाने के लिए समाधान शिविर में आए और शपथ पत्र देकर आय करने की प्रार्थना की। वहीं गांव डीग निवासी बीरभान विधुर पेंशन बनवाने के लिए आया, जहां संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनका नाम मुख्यालय से आ चुका है, जल्द ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।