फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 thousand cheated by scanning the QR code

क्यू आर कोड स्कैन करवाकर ठगे 23 हजार 595 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
23 thousand cheated by scanning the QR code
कैथल। ओएलएक्स पर साइकिल खरीदने के नाम पर क्यूआर कोड स्कैनकरवाकर एक व्यक्ति के खाते से 23 हजार 595 रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी महाबीर मित्तल ने बताया कि उसने साइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। साइकिल खरीदने के बहाने से एक व्यक्ति का फोन आया। इसके बाद दोनों की 3400 रुपये में बात हो गई। आरोपी ने फिर कहा कि टेक्स्ट ट्रांजैक्शन के लिए पांच रुपये डाल दे। उसने उसके खाते में पांच रुपये डाल दिए। इसके बाद उसके खाते में 10 रुपये आ गए। फिर उसने दोबारा 3395 रुपये डालने के लिए क्यूआर कोड शेयर किया, फिर उसके खाते से तीन बार में तीन हजार 395 रुपये कट गए। उसके बाद उसका खाता खाली हो गया। खाता से रुपये खत्म होने के बाद दूसरे खाते से दो बार 4999 उसी तरह से कट गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed