{"_id":"690bc0b731519486a9056b64","slug":"22-year-old-married-woman-commits-suicide-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140239-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 22 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 22 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या
Thu, 06 Nov 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
ढांड। गांव पबनावा में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय विवाहिता ने पंखे से फांसी का फंदा लगाया, उस समय वह घर पर अकेली थी। पड़ोस के लोग जैसे ही घर पर पहुंचे और उन्होंने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी और उसे फंदे से उतरावाया।
वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। ढांड थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि विवाहिता की शादी करीब 6 महीने पहले गांव पबनावा में हुई थी। संवाद