फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरसों का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने जताया विरोध

सरसों का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने जताया विरोध

Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरसों का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने जताया विरोध

विज्ञापन
कलायत। मंडी में सरकारी भाव पर सरसों की खरीददारी न होने पर भारतीय किसान यूनियन की बैैठक अनाज मंडी स्थित किसान भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जिला राम शिमला ने की।

प्रधान ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां किसानों की छह माह की मेहनत से तैयार की गई फसल को औने-पौने दामों में खरीद रही है। सरकार ने सरसों का सरकारी रेट 4200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। लेकिन प्राइवेट कंपनियां सरकार से मिलीभगत कर भोले-भाले किसानों को लूटने में लगी हुई। जिससे किसान को बहुत घाटा हो रहा है। प्राइवेट व्यापारी सरसों में बहुत अधिक नमी बताकर सरसों को 3200-3500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव खरीद रहें हैं। जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हीं की फसल को खरीदा जाएगा। बहुत से किसान अनपढ़ हैं और उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की परिभाषा ही नहीं आती है। जिस किसान को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ही नहीं पता है वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकता है। बहुत से किसान इस प्रक्रिया से अनभिज्ञ रहें हैं। किसानों को गुमराह कर फसल को लूटा जा रहा है। यह किसानों के साथ धोखा है। किसानों को बीमा पालिसी के तहत मिलने वाले मुआवजा को बैंक पहले ही काट लेता है जो अन्याय है। यदि सरकार ने सरकारी भाव पर खरीद शुरू नहीं करवाई व भारतीय किसान यूनियन की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इसके परिणाम सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतने को तैयार रहें। बैठक में किसानों की फसल सरकारी रेट पर खरीदी जाए, सरसों में नमी की मात्रा 8 से 10 प्रतिशत रखी जाए, बिजली मीटरों को पोलों पर न लगाया जाए, किसानों को फसल का उचित मुआवजा दिलवाया जाए आदि मांगें की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन





सरसों का उचित मूल्य न मिलने पर जताया रोष
फोटो नंबर-42
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed