{"_id":"5c1d36bfbdec22572a20df44","slug":"21545418431-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद की बैठक में उठा बसों की किल्लत का मामला, मौके पर मौजूद जीएम रोडवेज बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद की बैठक में उठा बसों की किल्लत का मामला, मौके पर मौजूद जीएम रोडवेज बोले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद की बैठक में उठा बसों की किल्लत का मामला, मौके पर मौजूद
जीएम रोडवेज बोले- नाइट सर्विस बंद होने के कारण आ रही परेशानी, सरपंच व विद्यार्थी मांग रहे अलग-अलग समय, कैसे पूरी करवाएं मांग
18 एजेंडे पास हुए जिला परिषद की बैठक में, 10 आंगनबाड़ी केंद्र भवन, शौचालय निर्माण को मंजूरी
फोटो संख्या-4 से 9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पार्षदों ने भाग लिया। साथ ही इस बार कई विभागों के आला अधिकारी भी बैठक में पहुंचे। बैठक की शुरुआत में कई पार्षदों ने बसों की समस्या उठाई। बैठक में मौजूद जीएम रोडवेज ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार नाइट सर्विस बंद होने के कारण परेशानी आई है। इसके अलावा सरपंचों व विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समय की मांग के कारण बसों की मांग पूरी नहीं की जा पा रही है। वहीं बैठक की शुरुआत में जिला पार्षद अंजू जागलान और जिला परिषद चेयरपर्सन के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
उधर, वार्ड 18 से जिला पार्षद रतिराम ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उनके वार्ड में पीने के पानी की समस्या है। पिछली बैठक में भी यह समस्या बताई गई थी लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बस्ती में जगह-जगह शराब के खुर्दे खुले हुए है। बैठक में आबकारी विभाग से कोई नहीं आता। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
वार्ड 16 से पार्षद इंद्र पाई ने कहा कि अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनते नहीं है। अधिकारी हर बैठक में पहुंचते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया जाता? जिला परिषद के वायस चेयरमैन मनीष कठवाड़ ने स्टेडियम की सुविधा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
अंजू जागलान ने कहा कि मेरे वार्ड में काम हुआ हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार, भेदभाव व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए : पार्षद अंजू जागलान ने चेयरपर्सन से जवाब मांगा कि उन्हें उनके वार्ड में विकास कार्य के लिए ग्रांट क्यों नहीं दी जा रही। उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? इस पर चेयरपर्सन ने कहा कि कोई भेदभाव नहीं हो रहा। जिस पर पार्षद अंजू जागलान भड़क उठीं और चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर चेयरपर्सन उनके वार्ड में विकास कार्यों में ग्रांट देने की बात को साबित कर दे तो वे पार्षद पद से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन इस पर जिप चेयरपर्सन ने कहा कि इस बात का जवाब लिखित मेें दे दिया जाएगा। वहीं जागलान ने कहा कि सब भ्रष्टाचार हो रहा है। जिस पर चेयरपर्सन भड़क उठीं और कहा कि आप पहले बोलना सीख लें। आप पढ़ी लिखीं हैं। बाद में मीडिया से बातचीत में चेयरपर्सन ने कहा कि वार्ड 2 में 9 लाख रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं।
चाय पिलाने के लिए बुलाया जाता है पार्षदों को : पार्षद अंजू जागलान ने कहा कि हर बार मीटिंग में पार्षदों को चाय पीने के लिए बुलाया जाता है। पार्षदों के वार्डों में आने वाले गांवों में गलियां नहीं है। स्टेडियम नहीं हैं। बार-बार चेयरपर्सन अपना वार्ड ही भूल जाती हैं। उन्होंने कहा कि वे पढ़ी लिखी हैं, तभी उनकी आंखों में खटक रही हैं। जिला परिषद में कागजों में बजट दिखाया जाता है। हर बार कुर्सी खरीदने की बात रखी जाती है। इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है।
वहीं जिप चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने कहा कि केवल एक जिला पार्षद अंजू जागलान ही हर बैठक में हंगामा करती हैं। वे समान रूप से सभी वार्डों में विकास करवा रही हैं। बैठक में 18 एजेंडों को पास किया गया है। जिनके लिए 4 करोड़ 19 लाख 46 हजार 286 रुपये के बजट को विकास कार्यों के लिए पास किया गया है। बैठक में पार्षद मुनीष कठवाड़, भाग सिंह खनौदा, रेनू सैनी, बबली चंदाना, संदीप कोटड़ा ने भाग लिया।
कई पार्षदों ने उठाई बसों की समस्या : बैठक में जिला पार्षद इंद्र पाई, रवि तारांवाली, रति राम व मनीष कठवाड़, बबली चंदाना सहित कइयों ने जीएम रोडवेज के सामने बात रखी कि उनके क्षेत्र में बसों की भारी किल्लत चल रही है। रमाना, हजवाना, पाई से नरवाना के लिए रोडवेज की बस बंद हैं, जिससे स्कूल, कॉलेज में जाने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। जिसके जवाब में जीएम रोडवेज रामकुमार ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार नाइट सर्विस बंद की गई हैं। लेकिन दिन में इन रूटों पर बसों को चला दिया गया है। विभाग को शहर में 20 मिनी बसों के लिए लेटर लिखा हुआ। जैसे ही मिनी बसें आएंगी। सबसे पहले चंदाना में रोडवेज की बस को चलाया जाएगा।
मीडिया कर्मियों को बाहर निकाला तो विरोध, फिर अंदर बुलाया : बैठक में सीईओ व अन्य अधिकारियों ने मीडिया को बाहर निकालना चाहा तो मीडियाकर्मियों ने भी विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कई पार्षद उनके समर्थन में आ गए तो उन्हें बैठक कवर करने की अनुमति दी गई।