फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल में ही होगा एचआईवी पॉजीटिव पीड़ितों का उपचार

कैथल में ही होगा एचआईवी पॉजीटिव पीड़ितों का उपचार

Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल में ही होगा एचआईवी पॉजीटिव पीड़ितों का उपचार
कैथल में ही होगा एचआईवी पॉजीटिव पीड़ितों का उपचार
विज्ञापन

अभी तक रोहतक करना पड़ता था रेफर
सरकार ने खोला सेंटर
विशेष टीम भी तैनात की
फोटो संख्या-17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार ने एड्स व एचआईवी पॉजीटिव मरीजों के ईलाज के लिए अब जिलास्तर पर ही सुविधा प्रदान कर दी है। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष केंद्र इंटीग्रेटिड एआरटी सेंटर बनाया गया है। जहां से मरीजों को दवा दी जाएगी। सेंटर इंचार्ज एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मीनाक्षी इस केंद्र में मरीजों का ईलाज करेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक एचआईवी पॉजीटिव पाए जाने पर मरीज को रोहतक रेफर किया जाता था। एचआईवी का वायरस हमारे शरीर में धीरे-धीरे डीएनए तक पहुंच जाता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देता है। इससे अन्य बीमारियां खड़ी हो जाती हैं। जिससे मरीज का बचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसका समय से पता चल जाए और उसका ईलाज शुरू कर दिया जाए तो एचआईवी पॉजीटिव भी सामान्य जीवन जी सकता है। पहले सीडी-4 कांउट करवाने के लिए रोहतक ही भेजना पड़ता था। लेकिन अब मरीज का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर उसका ईलाज शुरू करते हुए दवा दे दी जाएगी। एचआईवी पॉजीटिव को दवा देकर इस वायरस को बढने से रोका जाता है। यह वायरस इतना खत्तरनाक है कि कुछेक सालों के अंतराल के बाद अपनी क्षमता, स्वरुप को बदल रहा है। जिस कारण हर साल इसमें नए अध्ययन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed