{"_id":"5bdb4988bdec226991725f46","slug":"21541097864-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में उत्साह के साथ मना हरियाणा व कैथल का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में उत्साह के साथ मना हरियाणा व कैथल का स्थापना दिवस
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में उत्साह के साथ मना हरियाणा व कैथल का स्थापना दिवस
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार को जिलाभर में हरियाणा व कैथल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों व कॉलेजों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हरियाणा के पूरे हुए 52 वर्षों के विकास के बारे विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवीं डांस, चुटकुले व अन्य गतिविधियों से सभी दर्शको का मन मोहा।
सनराईज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुतबपुर में हरियाणा दिवस पर प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें छठी से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। इससे पहले कॉमन टेस्ट लेकर बच्चों का चयन किया गया। स्कूल प्रबंधक बलिंद्र संधू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में सातवीं व बारहवीं कक्षा की टीमें प्रथम रही। सातवीं कक्षा के हितेश व दीक्षा, बारहवीं कक्षा की तमन्ना व रितु ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक बलिंद्र संधू ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए उनको बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापक राकेश, साहन लाल, रवि, नीलम गिल, रीटा शर्मा, रपिं, राजरानी, सुभाष, भूमिका, शिखा, सुदेश, ममता, मीनू, कोमल, नीतू, व सोनिया के साथ गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहे।
बीआरडीएम में भी हुआ कार्यक्रम
कैथल। बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस पर पटाखे विरोधी स्लोगन लिखो प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दीवाली पर पटाखे न जलाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने विषय पर स्लोगन तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने कहा कि दीवाली मनाने के लिए बच्चों को जागृत करना था जो पर्यावरण के अनुकूल हो। स्लोगन में हमारी धरती हम ही बचाएं, पटाखे बिना दीवाली मनाएं, ना धूम ना धमाका, इस बार नो पटाखा। प्रतियोगिता में छठी कक्षा से शगुन व कृतिका, सातवीं कक्षा से दीपाली, आठवीं कक्षा से तन्नु व गुनगुन, नौवीं कक्षा से गरिमा, दसवीं कक्षा से चाहत व गूंजन को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रथम घोषित किया गया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर नीना धीमान, कल्पना भटनागर, नीतू सिंगला, रिंकी देवी, रीतू गर्ग, ज्योति मित्तल, डॉली गोयल, उमा अग्रवाल, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता गर्ग, अमित मलिक, रेखा रानी, विनय देसवाल, लवदीप शर्मा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओएसडीएवी स्कूल में हुआ आयोजन
फोटो नंबर-34
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 53वें हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन निझावन ने हरियाणा दिवस के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। सुमन निझावन ने बताया कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य बना था जो पंजाब का हिस्सा था। हरियाणा हर काम में आगे रहा है चाहे खेल हो या शिक्षा का क्षेत्र। बच्चों ने कविता, भाषण व गीत के माध्यम से हरियाणा के इतिहास के बारे में बताया। बच्चों द्वारा प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्टैंपिंग स्टोन स्कूल सीवन में मनाया हरियाणा दिवस
फोटो नंबर-57
सीवन। स्टैंपिंग स्टोन इंटरनैशनल व आई प्ले स्कूल में हरियाणा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी बच्चे हरियाणवीं पोशाकें में आएं। बच्चों ने हरियाणवीं गीत पर नृत्य व कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की एमडी शैली मुंजाल व स्कूल की प्राचार्या रमनीक कालड़ा ने बताया कि हरियाणा 1 नवंबर 1966 को संयुक्त पंजाब से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना।
आदर्श विद्या मंदिर में हुआ आयोजन
फोटो नंबर-51
राजौंद। पूंडरी मार्ग पर आदर्श विद्या मंदिर में हरियाणा दिवस मनाया। बच्चों ने स्कूल में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को म्हारी लाडो स्कीम व सतर्कता सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्या नीलम शर्मा व प्रबंधक अनिल कुमार ने बच्चों को बताया कि भारतीय गणतन्त्र में एक अलग राज्य के रूप में हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। इस अवसर पर सरिता राणा, पूनम डांगी, रजनी राणा, मुकेश शर्मा, नेहा राणा सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
जाखौली में भी हुआ कार्यक्रम
राजौंद। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया। बच्चों ने प्रतियोगिता में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान डा. रविंद्र बेनीवाल, रणधीर कसान, सतबीर सिंह, रवि ने दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। प्रिंसिपल ओपी शर्मा ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता आठवीं कक्षा की छात्रा शिप्रा ने प्रथम, ग्रुप डांस में रवीना व पूजा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तीसरी कक्षा की छात्रा शिवानी ने कार्यक्रम की सबसे आकर्षित प्रस्तुति दी। इस दौरान यशदेव शर्मा, रवि, सतबीर, विजय कुमार, दीपक कुमार, संदीप, अरविंद, श्वेता ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
एमडीएन स्कूल कलायत में हरियाणा दिवस के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर-56
कलायत। एमडीएन स्कूल कलायत में हरियाणा दिवस के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 2028 बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए प्रदेश का मानचित्र बना कर हरियाणा को सलाम किया। स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन राजेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पहले पंजाब का हिस्सा था। संस्थापक डा. विजय कुमार ने हरियाणा संस्कृति की सराहना करते हुए बच्चों को बताया कि हरियाणा संस्कृति की विश्व में अलग ही पहचान है। इस कार्य में प्राध्यापक जगबीर सिंह, कला अध्यापक कश्मीर, गुरमीत व देवीदयाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य सुनीता कांसल व डा.निशा कांसल ने बच्चों व अध्यापकों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी।
कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में कार्यक्रम
फोटो नंबर-58
गुहला-चीका। हरियाणा दिवस के अवसर पर टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह व जोश से भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाषण में हरियाणा के इतिहास के बारे में बताया। चेयरपर्सन डा. सुखविन्द्र कौर ने पंजाब की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गुरुओं व पीरों की धरती है । यहां के लोग जिंदादिली से जीते हैं और वे हर दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं। अंत में बच्चों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी गईं ।
एमडीएन ग्लोबल स्कूल ने मनाया 53वां हरियाणा दिवस
फोटो संख्या-56
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल ने 53वां हरियाणा दिवस स्कूल प्रांगण में बड़े ही धूमधाम व उत्साह से मनाया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत स्कूल उपप्रबंधक निधि कांसल ने दीप प्रज्जलित करते हुए किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी संस्कृति, रहन-सहन व खान-पान को लेकर रहा, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में भाग लिया।