{"_id":"5bd8972bbdec2265a1061bf3","slug":"21540921131-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान योग आश्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष से छीने 62 हजार व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान योग आश्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष से छीने 62 हजार व मोबाइल
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष से छीने 62 हजार और मोबाइल
कैथल। दो युवकों ने ध्यान योग धर्मा आश्रम में घुसकर ट्रस्ट के अध्यक्ष से 60 हजार रुपये नकद और मोबाइल सहित अन्य कार्ड छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रावास रोड कैथल निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ध्यान-योग धर्मा के आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। गत 28 अक्तूबर को वह अपने फ्रेंड्स कालोनी स्थित आश्रम में थे। करीब 2 बजे दो लड़के आए और उससे उसकी आईडी मांगने लगे। उसने उन्हें आईडी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसकी जेब से 62 हजार रुपये, एटीएम, आईडी कार्ड व उनके मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।