{"_id":"5963cc564f1c1b23558b469f","slug":"21499712598-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान का दिखा असर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी सहित सभी बाजार रहे बंद
मंडी के आढ़तियों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए आढ़ती की पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड के आह्वान पर सोमवार को मंडी सहित सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। जिससे बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। सुबह के समय मंडी आढ़ती अपनी-अपनी दुकानें बंद कर राधा कृष्ण धर्मशाला में एकत्रित हुए और एसपी कैथल से मिलने कैथल के लिए रवाना हुए। बता दें कि आढ़तियों का करोड़ों रुपये एक फर्म पर बकाया है। फर्म मालिक की पत्नी ने पुलिस में आढ़तियों के खिलाफ झूठी शिकायत दी है, जिसके विरोध में मंडी एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया था।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान करेशन पबनावा ने बताया कि मंडी की एक आढ़ती फर्म द्वारा ढांड मंडी से पिछले कई वर्षों से बासमती सहित अन्य किस्मों की धान की खरीद की जाती रही है। उक्त फर्म से ढांड मंडी आढ़तियों को करोड़ों रुपये लेना बनता है। जिसके लिए मंडी एसोसिएशन द्वारा कई बार मीटिंग कर आढ़तियों का करोड़ों रुपये देने की बात कही। लेकिन आरोपी फर्म का मालिक हर बार मीटिंग में कुछ समय की मोहलत ले लेता। मंडी एसोसिएशन का आरोप है कि उक्त फर्म के मालिक की पत्नी ने पुलिस में आढ़तियों के खिलाफ झूठी शिकायत देकर रुपये न देने का दबाव बनाने की कोशिश की है। जिसके विरोध में आज मंडी बंद रख कर एसपी को मामले से अवगत करवाना पड़ा।
मंडी आढ़तियों का कहना है कि इस समय ढांड मंडी में सभी आढ़तियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। क्योंकि किसान तो अपनी धान की फसल बेचकर पाई-पाई ले जा चुके है। लेकिन जिस फर्म द्वारा धान खरीदी गई उक्त फर्म का मालिक पैसे देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।