{"_id":"5953f4ab4f1c1b586c8b47c2","slug":"21498674347-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली दोनों गाडिय़ां रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली दोनों गाडिय़ां रूकी
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली दोनों गाड़ियां रुकी
कैथल में सात बजकर 40 मिनट पर करना था क्रास
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन बरसात के कारण रुकी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव कुतुबपुर व सजूमा के बीच बनने वाले अंडर ब्रिज व गांव ग्योंग के पास बनने वाले अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भरने से मिट्टी बैठ गई है। इस कारण दोनों ट्रेनों को वहीं रोकना पड़ा। जींद से आने वाली ट्रेन का गांव सजूमा के पास व कुरुक्षेत्र से आने वाली ट्रेन को गांव ग्योंग के पास रोका गया है। जींद से चलकर कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से चलकर जींद जाने वाली दोनों गाड़ियों को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कैथल के रेलवे स्टेशन पर क्रास करना था। लेकिन कैथल से करीब 10-10 किलोमीटर की दूरी पर दोनों ओर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज की मिट्टी खिसकने से रोक दी गई है। ट्रेन रुकने के कारण जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
स्टेशन मास्टर एनके शर्मा व रणधीर ने बताया कि दोनों गाड़ियां अभी रुकी हुई है। काम चल रहा है। उम्मीद है गाड़ी चलेगी। फिलहाल अंडरब्रिज के कारण ट्रेन रुकी है।