फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पड़ोसी ने लगाया विधायक बाजीगर पर गली में कब्जा करने का आरोप

पड़ोसी ने लगाया विधायक बाजीगर पर गली में कब्जा करने का आरोप

Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने लगाया विधायक बाजीगर पर गली में कब्जा करने का आरोप
पड़ोसी ने विधायक बाजीगर पर लगाया गली में कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

विधायक बोले- कांग्रेसी दिल्लू बाजीगर के इशारे पर बदनाम करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विवाद गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ माह पहले अपने एक खाली पड़े प्लाट पर विधायक के लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाने वाले मास्टर रणजीत सिंह बाजवा ने अब उन पर गली में निर्माण करवाकर नाजायज कब्जा करने का आरोप लगा दिया है। बाजवा ने इस संबंध में गुहला के एसडीएम संजय कुमार को एक लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर विधायक बाजीगर ने इस शिकायत को बदनाम करने की साजिश करार देते हुए सफाई दी कि बाजवा उनके राजनीतिक विरोधियों के इशारे पर नाच रहे हैं।
काबिले जिक्र है कि विधायक कुलवंत बाजीगर के डीएवी कालोनी स्थित आवास के बिल्कुल सामने ही मास्टर रणजीत सिंह बाजवा का मकान है और विधायक बाजीगर के कार्यालय के बिल्कुल पास उनका एक खाली प्लाट है। इस प्लाट में कुछ लोगों ने कुछ माह पहले घुसकर जबरन पेड़ आदि काट लिए थे और प्लाट पर कब्जे की कोशिश की थी। इस प्लाट का मामला पहले ही हाईकोर्ट में है। अब इस प्लाट को जाने वाली गली को अपने दफ्तर में मिलाने की कोशिश करने का आरोप बाजवा ने विधायक पर लगाया है।
विज्ञापन

गली में लगे थे पालिका के ब्लॉक : अपनी शिकायत में रणजीत ने कहा कि जिस गली पर कब्जा किया जा रहा है उसके एक ओर विधायक का दफ्तर है और दूसरी तरफ विधायक के आवास एक एक भाग। उपरोक्त गली को नगर पालिका ने ब्लॉक लगवाकर पक्का करवाया हुआ था। उन्होंने कहा कि विधायक बाजीगर चुनाव आचार संहिता लगी होने का फायदा उठाकर इस गली को अपने दफ्तर व घर में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने पक्के पिलर बनवाकर गली के एक सिरे पर गेट लगवा दिया है, जिस कारण गली की आवाजाही बंद हो गई। उनका अपने प्लाट तक पहुंच पाना संभव नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्लाट पर किया था कब्जे का प्रयास : अपनी शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले भी विधायक के लोगों ने इस प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से वहां लगे पेड़ों को उखाड़ दिया था।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 14 के निवासी रणजीत सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एक शिकायत दी है जिसमें उन्होंने गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर पर नगरपालिका की गली पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत को कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैथल को भेज दिया गया है।

विधायक कुलवंत बाजीगर का कहना है कि शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पूर्व कांग्रेसी विधायक दिल्लू राम का समर्थक है और उन्हीं के इशारे पर मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। रणजीत सिंह स्वयं कई प्लाटों पर नाजायज कब्जा किए हुए है। उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद व झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed