फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चौटाला तीन नवबंर को 2019 के चुनावों का शंखनाद बजाएंगे

चौटाला तीन नवबंर को 2019 के चुनावों का शंखनाद बजाएंगे

Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
चौटाला तीन नवबंर को  2019 के चुनावों का शंखनाद बजाएंगे
चौटाला तीन नवबंर को 2019 के चुनावों का शंखनाद बजाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। बुधवार को इनेलो नेता व युवा मिशन 2019 के संयोजक नोदी चीका ने हलका के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर कैथल की रैली के निमंत्रण दिया। नोदी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला तीन नवबंर को 2019 के चुनावों का शंखनाद बजाएंगे और भाजपा को देश व प्रदेश से चलता करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है और इस सरकार में प्रदेश 50 साल पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। इसके वादे को पूरा करने की बजाए यह सरकार रोजगार छिनने का काम कर रही है। इस मौके पर जगदेव सीड़ा, जगसीर भूना, बलराज, दिलबाग आंधली, लाली टटियाना, पलविंद्र, बलकार, जोनी, महिंद्र, गिल्ली बलबेहड़ा, जस्सा, लखा कसौर, कपिल, अमित, चिंटू राणा, मनीष खेड़ी, लाडी जागलान, चांद खरखड़ा, अमित भूना भी मौजूद थे।-

वहीं इनेलो के वरिष्ठ नेता एडवोकेट जय प्रकाश बलबेहड़ा ने कहा कि 3 नवंबर को गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मीटिंग एक जन सैलाब का रूप लेगी। जय प्रकाश ने कहा कि रामलीला मैदान में उपस्थित अपार जनसमूह को हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता खेल रत्न अभय सिंह चौटाला और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और हरियाणा सरकार में पूर्व में रहे मंत्री रामपाल माजरा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हल्का गुहला से प्रत्येक गांव से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इनेलो बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता इस मीटिंग में भाग लेंगे। जय प्रकाश ने आज आधा दर्जन गांवों का दौरा कर मीटिंग का न्योता दिया। इस मौके पर मक्खन कश्यप, रिसाला राम कश्यप, राम कला बलबेड़ा, रंगी राम बलबेड़ा, पप्पल बलबेड़ा, निहाल सिंह,मुख्तियार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed