फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नव निर्वाचित पालिका प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने विधिवत तौर पर संभाला पदभार

नव निर्वाचित पालिका प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने विधिवत तौर पर संभाला पदभार

Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित पालिका प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने विधिवत तौर पर संभाला पदभार
नव निर्वाचित पालिका प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने विधिवत तौर पर संभाला पदभार
विज्ञापन

फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर पार्षदों द्वारा निर्वाचित प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने विधिवत तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के दौरान मुख्य तौर पर भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा मौजूद रहे। नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक ने सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई। प्रधान रजनी राणा व उपप्रधान मीनाक्षी जैष्ठ ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों को विश्वास दिलाते कहा कि पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करवाया जाऐगा। इस दौरान उन्होंने नगर के लोगों को भी पालिका कार्यकारिणी व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ताकि श्रीकपिल मुनि का पावन धाम कलायत विकास के मामले में किसी भी प्रकार से नीछे न रहे। इस अवसर पर पार्षद विक्रम राणा, राजीव राजपूत, नीरज चौहान, सतीश धीमान, पूजा धीमान व सुमन बंसल के साथ रवींद्र धीमान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल, डा.सुरेश जगदेवा, समाजसेवी मेनपाल राणा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रधान सङ्क्षलद्र राणा, सतपाल धीमान, बीडी बंसल, कृष्ण कांसल, रामकुमार धानियां, डा.वैशाखी राम, सोमनाथ राणा, लीलू राणा, मार्कीट कमेटी के उपप्रधान राकेश कांसल, अंकुर निर्मल, प्रमोद कांसल, राजेंद्र गर्ग, राजेंद्र राणा सहित दर्जनों की संख्या में विभिन्न वार्डों से आए नगरवासी मौजूद रहे।

भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कलायत हलका के साथ कलायत नगर पर पूरी तरह मेहरबान है। उन्होंने कहा कि सीएम ने जहां 13 अगस्त 2016 को कलायत हलका के विकास के लिए 550 करोड़ के करीब की सौगात दी थी। कलायत को भी इसमें से बड़ी हिस्सेदारी मिली थी जिसका ही परिणाम है कि आज कलायत नगर में करोड़ों की लगात से पूरे होने वाले कई विकास कार्य गतिमान हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed