फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सेरहधा में उखाड़ा था सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम का टेंट, आज फिर गांव में सांसद का कार्यक्रम

सेरहधा में उखाड़ा था सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम का टेंट, आज फिर गांव में सांसद का कार्यक्रम

Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सेरहधा में उखाड़ा था सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम का टेंट, आज फिर गांव में सांसद का कार्यक्रम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पांच माह पहले गांव सेरहधा में सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम से पूर्व विरोधस्वरुप टेंट उखाड़ दिया गया था। आज एक बार फिर से गांव सेरहधा में सांसद का कार्यक्रम रखा गया है। सांसद राजकुमार सैनी दोपहर दो बजे गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेें। मंगलवार को सांसद का कई गांवों का कार्यक्रम है। जिसमें पहले बढ़सीकरी कलां, फिर नरवल और उसके बाद सेरधा व शाम को बाकल में जनसभा का कार्यक्रम तय किया गया है।
पिछले साल सितंबर माह में सांसद राजकुमार सैनी के समर्थकों द्वारा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें दो पक्षों में बंटे गांव में कुछ लोगों ने सांसद के पहुंचने से पूर्व ही टेंट उखाड़ दिया था। इसके बाद डीसी, एसपी सहित मौके पर पूरा प्रशासन पहुंच गया था। सांसद को नजरबंद करते हुए कुछ घंटों तक पुलिस लाइन में भी रखा गया था। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं गांव में कई दिन तनाव रहा था। भारी संख्या में गांव के लोग इस आयोजन के विरोध में आ गए थे। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों व आईजी सुभाष यादव के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि गांव में सहमति से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांसद ने कहा था कि गांव सेरधा उनके लोकसभा क्षेत्र का गांव है, उन्हें वहां जाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे जनसमस्याएं सुनने के लिए गांव में जा रहे हैं। लोग उन्हें अपना जनप्रतिनिधि समझते हुए जनसमस्याएं बताएं। ताकि उनका समाधान करवा सकें। सांसद ने कहा कि वे सभी लोगों के विकास में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सेरधा निवासी राजेश कश्यप ने कहा कि गांव में 23 जनवरी को मेन रोड स्थित कश्यप बस्ती में सांसद राजकुमार सैनी का कार्यक्रम रखा गया है। फिल्हाल गांव में कोई तनाव नहीं है। गांव कऊे विकास के लिए ही यह कार्यक्रम रखा गया है।
गांव सेरधा के सरपंच प्रतिनिधि फूल सिंह ने कहा कि पंचायत का प्रयास है कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक हो जाए। लोगों से यही अपील की गई है कि वे शांत रहें।
डीएसपी ने किया गांव का दौरा : डीएसपी सतीश गौतम, डीएसपी रामकुमार एईसी ने गांव का दौरा किया। गांव के लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी रामकुमार ने कहा कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। यदि कोई शांति भंग करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सांसद के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है। गांव सेरहधा की घटना को देखते हुए मौजिज लोगों से बात की गई है। सभी ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

सेरहधा में उखाड़ा था सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम का टेंट, आज फिर गांव में सांसद का कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे गांव में करेंगे एक जनसभा को संबोधित
डीएसपी ने किया एक दिन पहले गांव का दौरा
फोटो संख्या-55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed