फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 lakh in the name of providing a home loan, dealers cheated Rs 1.12 lakh from woman

Kaithal News: 20 लाख का होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से डीलरों ने 1.12 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
20 lakh in the name of providing a home loan, dealers cheated Rs 1.12 lakh from woman
कैथल। होम लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.12 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कम ब्याज और आसान किस्तों का लालच देकर पैसे वसूले, बाद में लोन जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव डण्डोता निवासी सुमन देवी ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2024 में आरोपी कुलदीप, संदीप सिंह और बंटी उसके घर आए और 20 लाख रुपये का होम लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने कम ब्याज दर, छह माह बाद किस्त शुरू होने और मात्र 4,500 रुपये फाइल खर्च बताकर उसे लोन के लिए तैयार किया। इसके बाद दस्तावेज और फाइल शुल्क लेने के साथ उसे और उसके पति को अंबाला स्थित कार्यालय बुलाकर कई दस्तावेजों व खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये संदीप के खाते में और बाद में 12 हजार रुपये कुलदीप के खाते में जमा करवाए गए लेकिन इसके बावजूद लोन जारी नहीं किया गया। बाद में आरोपियों ने लोन जारी कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला से 1.12 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 हजार रुपये नकद रिश्वत की मांग
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मार्च 2025 में तहसील और पटवारी खर्च के नाम पर 23 हजार रुपये और भैंसों के बीमा के नाम पर 12,172 रुपये भी जमा करवाए गए। महिला का आरोप है कि 4 अप्रैल 2025 को उसके खाते में 6.95 लाख रुपये आने के बाद आरोपी घर पहुंचे और 80 हजार रुपये नकद रिश्वत की मांग की लेकिन पूरी स्वीकृत लोन राशि नहीं दी। महिला ने शिकायत में बताया कि बाद में लोन स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि लोन पर 13 प्रतिशत ब्याज लगाया गया, जबकि पहले कम ब्याज का आश्वासन दिया गया था।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed