फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 lakh heroin seized

20 लाख की हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 lakh heroin seized
कैथल। एंटी नारकोटिक टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 20 लाख रुपये मूल्य की 815 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से एक आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकरण, एचसी अशोक कुमार, एचसी मनोज कुमार तथा एचसी संदीप कुमार की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान कैथल से चीका की तरफ जा रही थी। सीवन बाईपास कैथल पर सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मानस रोड से सीवन बाइपास कैथल की ओर जाते हुए दो संदिग्ध युवकों को स्कूटी पर जाते समय पुलिस ने दबोचा। उनकी पहचान महादेव कालोनी निवासी राजेश व पंजाब के संगरुर निवासी विक्रम सिंह के रुप में हुई। आरोपी राजेश के कब्जे में एक पॉलिथीन से 160 ग्राम हेरोइन तथा आरोपी विक्रम के कब्जे में एक पॉलिथीन से 655 ग्राम हेरोइन सहित कुल 815 ग्राम हेरोइन लिए हुए थे। जिसे जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से विक्रम को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed