फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   195 Anganwadi centers converted into play schools in the district

जिला में 195 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में किया तब्दील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
195 Anganwadi centers converted into play schools in the district
जिले में स्थित 1270 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 195 केंद्रों में प्ले स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। यह हरियाणा सरकार द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास करने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल चलाने की योजना बनाई गई है। परिजनों द्वारा बच्चों को प्ले स्कूल में भेजने के चलन को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाया गया है ताकि कम उम्र में ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इन प्ले स्कूलों में कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन प्ले स्कूलों में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास करने के लिए तरह-तरह की गतिविधियां करवाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सरकार की इस योजना का परिजनों ने बड़ा स्वागत करते हुए बड़ी उत्साह से अपने बच्चों को प्ले स्कूलों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में हो जाएंगे तब्दील
डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नवंबर माह तक प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने की घोषणा की हुई है। इन प्ले स्कूल को अच्छी तरह से चलाने के लिए विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनिंग दी गई है ताकि प्ले स्कूल में आने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले स्कूल में दी जा रही है बच्चों को नए इनोवेशन से सीख
कैथल के खुराना रोड पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बने प्ले स्कूल की प्रभारी सुमन सिरोही ने कहा कि प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। बच्चों को तरह-तरह की कहानियां, कविताओं के माध्यम से ज्ञान वर्धक बातें सिखाई जाती है। प्ले स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है तथा समय-समय पर बच्चों का कद और वजन मापा जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई पेट के कीड़ों की गोलियां और आयरन की ड्रॉप पिलाए जाते हैं। बच्चों को खेलने के साथ-साथ बुनियादी और नैतिक मूल्यों पर आधारित बातें भी सिखाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed