फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1,92,881 beneficiaries are taking advantage of social pension schemes

Kaithal News: सामाजिक पेंशन योजनाओं का लाभ उठा रहे 1,92,881 लाभार्थी

Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
1,92,881 beneficiaries are taking advantage of social pension schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सामाजिक सुरक्षा के तहत सरकार की ओर से विभिन्न तरह की योजनाओं में जिले के कुल एक लाख 92 हजार 881 लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इन योजनाओं का मकसद समाज के गरीब परिवारों के बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा महिला, विधुर, अविवाहित, निराश्रित, कैंसर पीड़ित आदि को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाकर आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन समाज कल्याण विभाग की देखरेख में होता है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के विभिन्न लाभ पात्रों को विभिन्न दरों पर मासिक पेंशन मिलती है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा पांच मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार 1,18,129 लोगों को वृद्धावस्था, 9,522 लोग दिव्यांग व 47,684 विधवा महिलाओं को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। वहीं 14,432 बच्चों को 2100 रुपये मासिक निराश्रित पेंशन दी जा रही है। लाडली योजना के तहत 1909 लाभार्थी, स्कूल न जाने वाले 737 दिव्यांग बच्चे, आठ बौने व्यक्ति, 191 विधुर एवं अविवाहित व्यक्ति, 286 कैंसर मरीजों को भी अलग अलग दर पर पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष की आयु होते ही पेंशन शुरू कर दी जाती है। इसके लिए प्रार्थी हरियाणा का वासी होना चाहिए और पति पत्नी की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांग पेंशन के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही 60 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र, अकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी से अधिक आय नहीं होनी चाहिए। विधवा एवं निराश्रित पेंशन के तहत प्रार्थी के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र या पति का 100 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र, सात वर्ष या इससे अधिक गुमशुदगी की रिपोर्ट/कोर्ट से तलाक/पति का एक वर्ष से अधिक का कारावास, तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय आदि होनी चाहिए।

इसी प्रकार विधुर व्यक्तियों को वित्तीय सहायता योजना के तहत प्रार्थी की आयु 40 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए, तीन लाख से अधिक सालाना आय नहीं होनी चाहिए। वहीं अविवाहित व्यक्तियों को भी पेंशन दी जाती है, जिसके तहत प्रार्थी की आयु 45 वर्ष या इससे अधिक हो, लेकिन वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये अधिक नहीं होनी चाहिए।


तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर पीड़ित व्यक्तियों को भी सरकार मासिक पेंशन प्रदान कर रही है। इनके अलावा कई अन्य योजनाओं के तहत सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है, जिनका लाभ लेकर लोग अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed