फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर दिया हुआ था किराये पर, मालिक आई तो बाइक दबी हुई मिली

घर दिया हुआ था किराये पर, मालिक आई तो बाइक दबी हुई मिली

Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
घर दिया हुआ था किराये पर, मालिक आई तो बाइक दबी हुई मिली
घर दिया था किराये पर, मालिक आईं तो बाइक दबी मिली
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बाइक बरामद की
फोटो संख्या-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बलराज नगर गली नंबर 2 स्थित एक मकान के स्टोर में जमीन में गाड़ी हुई एक बाइक बरामद हुई है। मकान को किराये पर दिया हुआ था। किरायेदार द्वारा मकान छोड़ने के बाद जब मालिक मकान में आईं तो उसे कुछ दबा होने का एहसास हुआ। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

मकान की मालिक रोशनी देवी ने बताया कि उनके मकान में एक किरायेदार रहता था। जो अब चला गया है। उसका कोई अता-पता उसके पास नहीं है। जब वह मकान में आई तो उन्हें जमीन में कुछ लोहे का सामान दबा हुआ दिखाई दिया। जब मिट्टी हटाकर देखी तो वह बाइक थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को बाहर निकाला। सिविल लाइन एसएचओ ने बताया कि यह बाइक चोरी की भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मिट्टी में दबा होने के कारण बाइक का काफी हिस्सा खराब हो चुका है। इसका पता लगाया जा रहा है कि यह किसकी बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed