{"_id":"5a08899d4f1c1bf3538bcc96","slug":"191510508957-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: दृश्यता घटने से हो रहे हादसे पर हादसे, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: दृश्यता घटने से हो रहे हादसे पर हादसे, छह जख्मी
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का कहर: दृश्यता घटने से हो रहे हादसे पर हादसे, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मौसम बदलने के बाद से जिले में कोहरे का प्रकोप है। दृश्यता घट गई है, इससे हादसे पर हादसे हो रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन महिलाएं, दो बुजुर्ग और एक अन्य घायल हो गए।
पहला हादसा कलायत के गांव शिमला के पास हुआ। जिसमें गांव जाखौली से ऑटो से शोक प्रकट करने के लिए गांव हथो जा रहे लोगों के वाहन में पीछे से दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। घायल महिला गांव जाखौली निवासी प्रेमो देवी, रोशनी व संतोष ने बताया कि गांव हथो में उनकी रिश्तेदारी है। वह रविवार को ऑटो से यहीं शोक प्रकट करने के लिए जा रहीं थीं। घना कोहरा छाया हुआ था। गांव शिमला के पास एक वाहन ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसर हादसा कैथल-पटियाला रोड पर हुआ। हादसे में सफीदों निवासी दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग बलिन्द्र निवासी सफीदों ने बताया कि उनको गुहला-चीका में कोई काम था। वह और उसका पड़ोसी तैखत सिंह सुबह बाइक से निकलेे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह गुहला-चीका की ओर जा रहे थे तो एक वाहन से वह टकरा गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, पड़ोसी को भी चोट आई है। तीसरा हादसा जींद रोड बाईपास पर हुआ। जिसमें ट्रैक्टर व मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में कलायत निवासी राजेश घायल हो गया।