फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसानों की मांग पर बंद करने का लिया गया है दादपुर नलवी नहरका फैसला- नायब सैनी

किसानों की मांग पर बंद करने का लिया गया है दादपुर नलवी नहरका फैसला- नायब सैनी

Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
किसानों की मांग पर बंद करने का लिया गया है दादपुर नलवी नहरका फैसला- नायब सैनी
कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की देन है दादूपुर नलवी नहर : नायब सैनी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दादूपुर नलवी नहर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। नहर के बनाने में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। किसान हुड्डा से सवाल करें करें कि दस साल के शासन में इस नहर में पानी क्यों नहीं आया है? यह नहर कांग्रेस के तमाम गलत कामों में से एक काम है। पूर्व मुख्यमंत्री को यह नहीं पता था कि यमुना नदी से दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य जगह पर पानी देने के बाद दादूपुर नवली नहर के लिए पानी नहीं बचता है। नहर बनाने के मापदंड पूरे नहीं हो रहे है। पानी का बहाव सही नहीं है। नहर के बनने से किसानों को भारी नुकसान है। जिसकी जिम्मेवारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोे लेनी चाहिए। राज्यमंत्री सोमवार को प्रेस से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। यह पार्टियां प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं। किसानों ने ही मुख्यमंत्री से इस नहर को डि-नोटिफाई करने की मांग की थी। इस नहर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शीघ्र ही जानकारी देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस व इनेलो केवल वादे करना जानती है पूरा नहीं करती : सैनी ने कहा कि सरकार ने पंचकूला, अंबाला व गुरुग्राम जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देकर अपना वादा पूरा किया है, जबकि विपक्षी दलों द्वारा वोट लेने के लिए लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया जाता रहा है। सरकार ने परिवहन बेड़े में 400 नई बसें शामिल की हैं तथा 200 नई बसें शीघ्र ही बेड़े में शामिल की जाएगी। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वामीनाथन रिपोर्ट के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार करने वाले स्वामीनाथन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी गिरेबान में झांके सुरजेवाला : नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में नौकरियों में भ्रष्टाचार इतना अधिक था। सुरजेवाला को गिरेबान में झांकना चाहिए कि शिक्षा को स्तर को नीचे गिराने में सबसे बड़ा हाथ कांग्रेस पार्टी का रहा है। कुछ दिनों पहले साढ़े 9 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, अशोक सैनी, संदीप सैनी, पाला राम सैनी, बाबू राम सैनी आदि मौजूद रहे।

फोटो नंबर- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed