फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चेयरमैन की कुर्सी के कई हैं दावेदार

चेयरमैन की कुर्सी के कई हैं दावेदार

Thu, 17 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन की कुर्सी के कई हैं दावेदार
चेयरमैन की कुर्सी के कई हैं दावेदार
विज्ञापन

कुर्सी की नई जंग के लिए असंतुष्टों खेमे में कई नामों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद में यशपाल प्रजापति के पद से हटने के बाद अब कुर्सी की नई जंग शुरू हो गई है। असंतुष्ट खेमे में कई नाम चेयरमैन पद के लिए चल रहे हैं। इनमें कई नाम ऐसे हैं जो पिछले साल चेयरमैन के दावेदार थे। अब असंतुष्ट खेमा किस के सिर पर ताज रखता है, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। लेकिन वीरवार को नए चेयरमैन के लिए बबिता मित्तल, रॉकी मित्तल के भाई नरेश मित्तल, विनोद सोनी, महेंद्र थरेजा व संतोष भोला के नामों की चर्चा रही। देर शाम असंतुष्ट पार्षदों की एक बैठक भी हुई, जिसमें संभावित चेयरमैन के नाम पर चर्चा की गई। असंतुष्ट पार्षदों में से नए चेयरमैन चुनाव में कांग्रेस समर्थित 8 पार्षदों का भी अहम योगदान रहेगा।
नगर परिषद में चेयरमैन यशपाल प्रजापति के हटने के बाद अब कौन संभालेगा। इस बात का फैसला आज डीसी सुनीता वर्मा करेंगी। हालांकि चर्चाएं ये भी हैं कि उपाध्यक्ष डॉ. पवन थरेजा कार्यकारी चेयरमैन रहेेंगे। लेकिन यह भी पता चला है कि एक्ट में एसडीएम स्तर के अधिकारी को नया चेयरमैन बनाए जाने तक प्रशासक लगाया जा सकता है। डीसी ने बताया कि वे शुक्रवार को पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई फैसला लेंगी।
विज्ञापन


ये रहे चेयरमैन के पक्ष में
वार्ड नंबर 7 से रमा रानी, वार्ड 13 से गौरव ढुल, 14 से दीपक शर्मा, 19 से प्रवीण कुमार, 20 से नरेश नायक, 22 से ज्योति सैनी, 23 से गोबिंद सैनी, 27 से तृप्ता सचदेवा, 31 से आशा रानी व स्वयं चेयरमैन यशपाल प्रजापति एक खेेमे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों ने जताया अविश्वास
वहीं वार्ड नंबर 1 से किरन रानी, 2 से विनोद सोनी, 3 से महिंद्रो देवी, 4 से निशा रानी, 5 से संजय कुमार, 6 से कुलदीप कुमार, 8 से राकेश सरदाना, 9 से बबिता, 10 से पूजा, 11 से हरजिंद्र सिंह, 12 से शशी किरन, 15 से सुनीता, 16 से सीमा कश्यप, 17 से वेदप्रकाश, 18 से रेखा, 21 से नरेश मित्तल, 24 से महेंद्र थरेजा, 25 से पवन थरेजा, 26 से संतोष देवी, 28 से मोहन लाल शर्मा, 29 से वीरेंद्र बिल्लू ने चेयरमैन के प्रति अविश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed