{"_id":"595fd3194f1c1bfb0e8b4697","slug":"191499452185-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट ने छकाया, परेशान हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट ने छकाया, परेशान हुए विद्यार्थी
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट ने छकाया, परेशान रहे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के कॉलेजों में मेरिट सूची में नाम आने के बाद शुक्रवार को दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब एक घंटे तक फिर से उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट से चालान न निकलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10.30 बजे साइट चली। जिसके बाद विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए सुबह ऑफ लाइन प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे विद्यार्थियों को बैंक के चक्कर काटने नहीं पड़े। विद्यार्थियों ने सीधे कॉलेज में पैसे जमाकर दाखिला ले लिया। देर शाम को आशंका जताई जा रही थी कि अगर उच्चतर शिक्षा विभाग ऑन लाइन दाखिला लेगा तो विद्यार्थियों को बैंक में जाकर चालान पेश करना होगा। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
विद्यार्थी 10 जुलाई तक प्रथम मेरिट सूची के अनुसार दाखिला ले सकते हैं। ऐसे में रविवार की छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का देखते हुए इंदिरा गांधी महिला कॉलेज ने रविवार को दाखिला प्रक्रिया जारी रखने के आदेश जारी किए हैं। डा. इंदिरा गांधी महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि रविवार को भी विद्यार्थियों के दाखिले लिए जा सकते हैं। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को दाखिला प्रक्रिया जारी रखने पर विचार चल रहा है। डा. ओपी गर्ग ने बताया कि शनिवार को विचार करके सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले दिन 150 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
आरकेएसडी कालेज में पहले दिन प्रथम 150 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने कहा कि कालेज में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान की गई है और अलग-अलग से कक्षा कक्षों में दाखिलों की व्यवस्था की गई। बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए क्लास रूम नंबर 21, बीकॉम व बीबीए प्रथम वर्ष के लिए रूम नंबर 5, बीकॉम द्वितीय व तृतीय तथा बीबीए द्वितीय व तृतीय के लिए पंजाबी विभाग, बीएससी नॉन मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्प्यूटर साइंस व बीसीए प्रथम वर्ष के दाखिलों की व्यवस्था कैमेस्ट्री विभाग, बीएससी मेडिकल प्रथम के लिए जुलोजी विभाग में व्यवस्था की गई है।
राजकीय डा. भीमराव अंबेडकर के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने कहा कि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।