{"_id":"6ae8e8dfff998d10c107304f","slug":"187-bottles-of-liquor-and-15-litres-of-lahan-fermented-mash-seized-6-accused-apprehended-in-6-separate-cases-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157418-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 187 बोतल शराब व 15 लीटर लाहन बरामद, 6 मामलों में 6 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 187 बोतल शराब व 15 लीटर लाहन बरामद, 6 मामलों में 6 आरोपी काबू
विज्ञापन
कैथल। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग छह मामलों में छह आरोपियों को काबू करके 187 बोतल शराब व 15 लीटर लाहन शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में थाना शहर कैथल की टीम की ओर से डेरा गरजा सिंह निवासी परनाम सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी परनाम को काबू किया गया। जांच के दौरान मकान से 15 लीटर लाहन और 8 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में थाना सीवन की टीम ने डेरा राय सिख ककहेड़ी निवासी सुरजीत सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी सुरजीत सिंह को काबू किया। जांच के दौरान उसके कब्जे में प्लास्टिक कैनी में 50 लीटर हथकड़ी शराब से 66.5 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इसके अतिरिक्त उसका साथी सर्वजीत सिंह पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग गया। जांच के दौरान आरोपी के घर से 30 लीटर हथकढ़ी शराब से 40 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में पुलिस चौकी रामथली पुलिस की टीम ने गांव चक्कू लदाना के बाहर नाकाबंदी के दौरान आरोपी गांव चक्कू लदाना निवासी कुलदीप सिंह को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। चौथे मामले में पुलिस चौकी पूंडरी की टीम ने हाबड़ी गेट वार्ड नंबर 7 पूंडरी निवासी परमजीत सिंह के पशुओं के बाड़े में दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। जांच दौरान पशु बाड़े में रखे कट्टे से 10.5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पांचवें मामले में पुलिस चौकी किठाना की टीम ने गांव खेड़ी शेरखां में किराने की दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव खेड़ी शेरखां निवासी रामनिवास को काबू किया। जांच के दौरान दुकान में रखे प्लास्टिक कट्टे से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। छठे मामले में थाना कलायत की टीम ने गांव बालू निवासी सलिंद्र सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी सलिंद्र को काबू कर लिया गया। जांच दौरान कमरे में रखी दो गत्ता पेटियों से 21 बोतल देसी शराब बरामद हुई।