फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा द्वारा बूथ स्तर आयोजित करेगी कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा द्वारा बूथ स्तर आयोजित करेगी कार्यक्रम

Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा द्वारा बूथ स्तर आयोजित करेगी कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा बूथ स्तर पर आयोजित करेगी कार्यक्रम
विज्ञापन

हलका गुहला के विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक
फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। बीडीपीओ कार्यालय गुहला में रविवार को हलका गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरूआत भारत माता, दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की। विधायक ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भाजपा हर हाल मे देश-प्रदेश में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। बाजीगर ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विधायक ने बैठक के बाद बताया कि अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में जनता से संपर्क किया जाएगा। जिसमे 11 फरवरी को पं. दीन दयाल उपाध्याय समर्पण दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। 13 से 15 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें हर बूथ पर 50 झंडे व सभी कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगाएंगे। कमल ज्योति लाभार्थी संपर्क योजना के तहत 15 से 25 फरवरी तक जिन परिवारों को पार्टी के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उनसे संपर्क कर लाभार्थी परिवार की सूची शक्ति केंद्र प्रमुख को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद 26 फरवरी को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 28 फरवरी को मंडल स्तर पर मोदी संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

बाजीगर ने बताया कि 2 लोकसभा सीट के लिए एक रथ तैयार किया गया जाएगा, जिसमें यह रथ विधानसभा अनुसार गांवों से होते हुए सुझाव पेटी संकल्प पत्र के रूप में लेगा। इस मौके पर प्रगट सिंह सीड़ा को सचिव मंडल गुहला नियुक्त किया गया और शमशेर सिंह शेरू को किसान मोर्चा का जिला सचिव नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, नरेश मुंजाल, मंगत राम संधू, सत्प्रकाश गर्ग, केके आनंद, जिला प्रभारी कर्म सिंह राणोलिया, जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, लोकसभा कुरूक्षेत्र विस्तारक जगदीश राणा, लोकसभा सह संयोजक राजपाल तंवर, सरदार हरपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, दरबारा सिंह डोहर, रजनीश गुप्ता, महामंत्री दिनेश शर्मा, वेद कंबोज, जसविंद्र जोसन, सुखी राम जांगड़ा, गुहला विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed