फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No electricity at the auxiliary grain market; weighing and lifting operations come to a halt.

Kaithal News: अतिरिक्त अनाज मंडी में लाइट गायब, तुलाई और उठान ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
No electricity at the auxiliary grain market; weighing and lifting operations come to a halt.
अतिरिक्त अनाज मंडी में ब्लैकआउट होने के कारण छाया अंधेरा। संवाद
कैथल। अनाज मंडी में उठान नहीं होने से पहले से परेशान किसान व आढ़तियों की मुश्किलें बिजली कर्मियों की हड़ताल ने और बढ़ा दी हैं। अतिरिक्त अनाज मंडी में ब्लैकआउट है। मंडी में सुबह 10 बजे से बिजली गुल है। सुबह से किसी तरह तुलाई का कार्य चल रहा था लेकिन शाम होते होते इलेक्ट्रिक कांटे जवाब दे गए। वहीं बिजली नहीं होने के कारण भी मंडी में धान की सफाई, तुलाई और लोडिंग का कार्य ठप पड़ गया है। अतिरिक्त अनाज मंडी में शाम तक जेनरेटर के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था ही प्रशासन की ओर से की जा सकी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मौसम खुलने से मंडियों में अचानक धान की आवक बढ़ गई है। कैथल की तीनों अनाज मंडियों में वीरवार को करीब डेढ़ लाख क्विंटल धान की आवक हुई और बुधवार को भी एक लाख क्विंटल से ज्यादा धान की आवक हुई थी। इससे मंडियों में धान डालने के लिए ही जगह नहीं बची। जींद रोड पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। विशेषकर अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर हालात ज्यादा खराब हैं। वहां उठान के लिए पहुंचने के लिए भी ट्रकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं देर शाम को अंदर जगह नहीं होने के कारण प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंडियों में हालात बहुत खराब हैं : प्रधान
अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान रघुबीर मलिक ने कहा कि मंडियों के हालात बद से बदत्तर हो चले हैं। पहले ही उठान नहीं होने से आढ़ती व किसान परेशान थे और अब बिजली ने इस समस्या को कई गुना बढ़ा दिया है। लाइट नहीं होने के कारण लोडिंग भी नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त अनाज मंडी में पूरी तरह ब्लैकआउट है। अंदर जगह नहीं होने के कारण वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आवक बढ़ने के कारण भी हालात बिगड़ गए हैं। प्रशासन से अपील है कि वे व्यवस्था को सुचारु करे, क्योंकि अभी कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवक से बढ़ी परेशानी
अब पीआर के साथ ही डुप्लीकेट बासमती और दूसरी किस्मों की आवक शुरू हो गई है और इससे मंडियों में अचानक हालात बिगड़ गए हैं। मंडी सचिव के अनुसार बुधवार और वीरवार को एक-एक लाख क्विंटल से ज्यादा धान कैथल शहर की मंडियों में पहुंचा है। अब तक शहर की तीनों मंडियों में 14.50 लाख क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है जिसमें से 13.50 लाख क्विंटल के करीब खरीद हो चुकी है। वहीं अब तक 12 लाख क्विंटल के करीब धान का उठान भी हो चुका है।

बिजली नहीं होने के कारण काम प्रभावित है। जेनरेटर की व्यवस्था करके मंडी में पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन सुचारु रूप से काम तो बिजली आने के बाद ही हो पाएगा।
- नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।

अतिरिक्त अनाज मंडी में ब्लैकआउट होने के कारण छाया अंधेरा। संवाद

अतिरिक्त अनाज मंडी में ब्लैकआउट होने के कारण छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed