फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ
आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : तंवर
विज्ञापन

- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि किया संबोधित
फोटो नंबर-04
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल में स्थित बाबू जनता राम अनंत कॉलेेज में रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह के 92वें जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने कौल पहुंचने पर सबसे पहले ईश्वर सिंह की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
तंवर ने कहा कि आज देश व प्रदेश को सेवा भाव की राजनीति की जरूरत है जो केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कण-कण में सेवा समर्पण की भावना विद्यमान है। इसके बाद उन्होंने हलके से आए भारी जन समूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि आने वाले समय में अपने हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तेजबीर सिंह को विधानसभा में पहुंचाने के लिए कमर कस लें।
विज्ञापन

कौल पहुंचने पर तंवर का पगड़ी पहनाकर और महामाला डालकर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने स्वागत किया। तंवर ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस पार्टी पांचों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर हरफूल हजवाना, बाबू मदन मोहन, सरदार कुलविंद्र सिंह, चमेल सिंह पूर्व चेयरमैन, सिया राम, मेहर सिंह, राजबीर सिंह, पाला राम, वेदपाल, मा. शमशेर, गुलाब साकरा, कृष्ण कुमार, दलजीत, अमर सिंह, कंवर सिंह, कर्ण सिंह, शेर सिंह कौल, मनोज जांबा, देवी दयाल, लाल हरि राम, लाल देशराज, रघबीर आहूं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed