{"_id":"5bd604b9bdec2269a414f8ec","slug":"181540752569-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडे बस्ते में सीवन में पार्क बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडे बस्ते में सीवन में पार्क बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम द्वारा सीवन में पार्क बनाने की घोषणा इस समय ठंडे बस्ते में हैं। ग्राम पंचायत ने गांव के कन्या स्कूल के खेल मैदान में इसे बनाना शुरू किया था तो तमाम विरोध के स्वर के चलते यह काम बंद हो गया। बंद ऐसा हुआ कि अब इस पर कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। लोगों की पुरानी मांग एक बार फिर से मांग बन कर रह गई है।
सीएम ने की थी पार्क बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीवन में पार्क बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इस पर काम भी शुरू हो गया था। राजकीय कन्या विद्यालय के खेल मैदान में पार्क बनाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन लोगों सहित अध्यापक संघ ने खेल के मैदान को पार्क में बदलने के काम का विरोध कर दिया था। इसके बाद से यह काम रुक गया था।
बैठक में ग्रामीणों ने अन्य स्थानों का भी दिया था सुझाव
बता दें कि पार्क निर्माण को लेकर गहराए विवाद में हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों सरपंच को गांव में अन्य दो जगहों पर पार्क निर्माण का सुझाव दिया था। लेकिन अब तक पार्क के निर्माण को लेकर संशय बना है।
विज्ञापन
वहीं लोक सेवा मंच के अध्यक्ष ओपी मुटरेजा का कहना है कि लड़कियों के खेल मैदान की जगह दूसरी जगह पार्क बनाना चाहिए। खेल के मैदान को पार्क बनाए जाने के बाद बेटियों के सामने खेल के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी।
तकनीकी कारणों से रुका था कार्य, अब सुचारु रुप से शुरु
सीवन के सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा ने बताया कि बारिश के कारण कुछ समय के लिए पार्क में निर्माण कार्य रुक गया था। लेकिन अब पार्क के लिए मिट्टी डलवाने का कार्य चल रहा है। पार्क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया है। यदि किसी ग्रामीण को इस पर एतराज होगा तो ग्राम सभा बुलाकर एकमत में सहमति से फैसला लिया जाएगा।