{"_id":"5bcf69c6bdec22697b115df6","slug":"181540319686-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने जमाया रंग
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने जमाया रंग
डीएवी पूंडरी की मनप्रीत कौर व टीम रही प्रथम
फोटो संख्या-7 व 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल उत्सव 2018 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत समूह नृत्य प्रतियोगिता तृतीय व चतुर्थ समूह तथा लड़कियों की फन गेम्स के तृतीय समूह का शुभारंभ जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता के परिणामों के तृतीय समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की मनप्रीत कौर एवं समूह प्रथम, दी माइल स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अतुल मोर एंड समूह द्वितीय, लिटिल फ्लावर स्कूल की राधिका एंड समूह तृतीय स्थान पर रहे। क्योड़क स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आंचल देवी एंड समूह तथा जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की सोनिया एंड समूह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। चतुर्थ समूह की प्रतियोगिता में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की रिद्धि एंड समूह प्रथम, सनसाइन पब्लिक स्कूल के रिंकू एडं समूह द्वितीय तथा सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शीतल एंड समूह तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार लड़कियों की फन गेम्स प्रतियोगिता के तृतीय समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की रिद्धि प्रथम, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की किरण द्वितीय, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की तनवी तृतीय, आरसी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई की तमन्ना को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सुशील, मुकेश, हर्षिता गुप्ता हरप्रीत खरबंदा शामिल रही। 25 अक्तूबर को देश भक्ति समूह गीत द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ समूह में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।