फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के गांव छन्ना के घर में अल्ट्रासाउंड किया-दो महिला महिला ग्राहकों को छोड़ते समय हरियाणा के गांव मल

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के गांव छन्ना के घर में अल्ट्रासाउंड किया-दो महिला महिला ग्राहकों को छोड़ते समय हरियाणा के गांव मल

Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के गांव छन्ना के घर में अल्ट्रासाउंड किया-दो महिला महिला ग्राहकों को छोड़ते समय हरियाणा के गांव मल
महिलाओं के भ्रूण लिंग जांच कराते रंगे हाथ धराया मलिकपुर का सरपंच धर्मपाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थित पंजाब के गांव छन्ना में हरियाणा के गांव मलिकपुर के सरपंच धर्मपाल को सरकारी डिकोय ग्राहक महिला व एक असली महिला ग्राहक का अल्ट्रासाउंड करवाकर गांव अजीमगढ़ में छोड़ते समय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर दबोचा। सरपंच महिलाओं के गर्भ में भ्रूण के लिंग की जांच करवाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इस आरोप में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर मशीन बरामद करवाने सहित कई अन्य जानकारियों के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। जब तक पुलिस उसे पकड़कर फिर से गांव में ले जाती, तब तक गांव के उस मकान में से अल्ट्रासाउंड मशीन लापता हो चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर यह रेड की। जिसमें आरोपी के पास से 34 हजार रुपये बरामद कर लिए।
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी एक्ट की प्रभारी डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुर का सरपंच ही लिंग जांच करवाता है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया। जिसमें डा. प्रदीप नागर, डा. गौरव पुनिया, नरेन्द्र कुमार, बीईई राजेश कुमार को शामिल किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर सरपंच के पास भेजा। जिसके लिए सरपंच ने 24 हजार रुपये मांगे। जिस पर इस महिला ने उसे 24 हजार रुपये की राशि दे दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि गांव अजीमगढ़ में यह जांच करवाएगा। लेकिन अजीमगढ़ में वह महिला को गाड़ी में बैठाकर अगले गांवों की ओर निकल गया। इस बीच रास्ते में भी उसने एक महिला को गाड़ी में बैठाया। वहां से आरोपी उसको गांव छन्ना में लेकर चला गया। जैसे ही वह लिंग जांच करवाकर वापस आया तो सीआईए टू टीम ने आरोपी सरपंच धर्मपाल को पकड़ लिया। इसके बाद गुहला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद पुलिस महिला ग्राहकों की जानकारी के आधार पर छन्ना गांव के उस घर में पहुंची, जहां अल्ट्रासाउंड किया गया था। तब तक वहां से अल्ट्रासाउंड मशीन लापता कर दी गई। पुलिस ने डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभाग की डिकोय ग्राहक द्वारा दी गई नकदी में से 18 हजार रुपये सहित कुल 34 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

गुहला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी धर्मपाल सरपंच का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि मशीन कहां गई। वह किस के सहयोग से अल्ट्रासाउंड करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को लिखा : वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सरपंच पर लिंग जांच के धंधे में संलिप्त होने के आरोप के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी को भी पत्र लिखा है।



- हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के गांव छन्ना के घर में अल्ट्रासाउंड कराया और दो महिला ग्राहकों को छोड़ते समय पुलिस ने दबोचा
- गांव अजीमगढ़ बुलाया था आरोपी सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग की डिकोय ग्राहक व एक असली महिला ग्राहक को
-पकड़कर जब पुलिस उसी मकान पर ले गई तो मशीन मिली लापता, तलाश जारी
फोटो संख्या-38 व 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed