फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली कर्मियों को बताए सुरक्षा उपाय

बिजली कर्मियों को बताए सुरक्षा उपाय

Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों को बताए सुरक्षा उपाय
बिजली कर्मियों को बताए सुरक्षा उपाय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। असंध रोड पर स्थित विद्युत प्रसारण निगम के सब डिविजन कार्यालय में एक्सईएन एसएस ढुल व प्रदीप श्योकंद की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली बोर्ड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सेंट्रल स्टोर धूलकोट अंबाला से आए एक्सईएन एसएस ढुल ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी थोड़ी सी लापरवाही व अनदेखी की वजह से बड़े बड़े हादसों का शिकार हो जाते है। जिंदगी अनमोल है जैसा कि विद्युत प्रसारण निगम में कार्य करते हुए अक्सर देखा जाता है कि परमिट लेने में लापरवाही करना, एलटी स्विच बंद न करना, अर्थिंग की अनदेखी करना, सुरक्षा किट का प्रयोग न करना प्रमुखता से हादसों की वजह बनते है। किसी भी प्रकार के मेंटेनेंस व अन्य बिजली से संबंधित कार्यों को करने से पूर्व सभी कर्मचारी व सहायकों का आपसी तालमेल सही होना चाहिए। इस दौरान पूंडरी डिविजन के एक्सईएन प्रदीप श्योकंद ने भी विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों सुरक्षा उपायों बारे जानकारी दी। सुरक्षा सेमिनार में एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा, जेई ओमप्रकाश, हरदेव, बलबीर, सत्येंद्र के अलावा सभी लाइन मैन व सहायक मौजूद रहे।

फोटो नंबर-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed