फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जीएसटी की मार : इस दिवाली ड्राई फ्रूट की मिठाई हुई कड़वी

जीएसटी की मार : इस दिवाली ड्राई फ्रूट की मिठाई हुई कड़वी

Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की मार : इस दिवाली ड्राई फ्रूट की मिठाई हुई कड़वी
जीएसटी की मार : इस दिवाली ड्राई फ्रूट की मिठाई हुई कड़वी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जीएसटी बिल लागू होने के कारण इस दिवाली अपनों को गिफ्ट पैक देने और मिठाई खरीदने के लिए आपको पहले से अधिक जेब ढीली करनी होगी। इस बार जीएसटी के कारण ड्राई फ्रूट के रेट के बढ़ने से इनसे बनने वाली मिठाईयों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
मिठाई में ड्राई फ्रूट में काजू बाईटर, हनी लड्डू, चना लड्डू व चॉकलेट लड्डू नई आइटम है। जो दीवाली पर गिफ्ट के रूप में प्रमुख रूप से दी जाती है। दुकानदार अनिल दुआ ने बताया कि इस बार दीवाली पर ग्राहकों को जीएसटी की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मिठाई की अधिकतर आइटम ऐसी हैं जिसका जीएसटी दुकानदारों को देना पड़ता है। इन आइटमों में जीएसटी ग्राहकों से नहीं लिया जाता। बल्कि दुकानदारों को कच्चा माल के दुकानदार को अदा किया जाता है।
विज्ञापन

दुकानदार राकेश गर्ग ने बताया कि ड्राई फ्रूट के रेट बढ़ने के कारण इस बार ग्राहक दूसरी मिठाइयों में अधिक रुचि ले रहे है। ड्राई फ्रूट से बनने वाली मिठाई के रेट पहले से दोगुने हुए हैं। यही कारण है कि लोगों को इस बार दूसरी मिठाई अधिक भा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान भंडार के दुकानदार मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस दिवाली चॉकलेट बाइट्स की भी डिमांड पहले की अपेक्षा बढ़ी है। इसके साथ ही हनी लड्डू भी लोगों की पसंद बनी है।

दुकानदार पंकज ने बताया कि इस बार सामान्य मिठाई की ओर रुझान ज्यादा है। पैकिंग वाली मिठाइयों पर ज्यादा खर्च हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा खुद बनाई जा रही मिठाइयां ज्यादा बिक रही हैं।


ड्राई फ्रूट के दमों में बढ़ोत्तरी से इनसे बनने वाली मिठाइयों के लिए ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा भारी

फोटो नंबर-1 से 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed