फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   18 youths secured private sector jobs after 45 days of training.

Kaithal News: 45 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 18 युवाओं को मिली निजी क्षेत्र में नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
18 youths secured private sector jobs after 45 days of training.
विधायक आदित्य सुरजेवाला युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट सौंपते हुए। विज्ञ​प्ति
कैथल। ताज होटल्स की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 45 दिवसीय निशुल्क जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे चरण का समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 युवाओं में से 18 को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी मिली है। जाट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सफल युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट सौंपे। कार्यक्रम के तहत युवाओं को हॉस्पिटैलिटी, सर्विस और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, वर्क रेडीनेस, लॉजिकल स्किल और इंटरव्यू की तैयारी करवाई गई। प्रशिक्षण के बाद 18 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बड़े ब्रांड के साथ युवाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। इससे पहले कार्यक्रम के पहले चरण में भी 18 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। नौकरी हासिल करने वाले युवाओं और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंद्र भनवाला, सचिव रश्मि ढुल, प्राचार्य डॉ. रविंद्र ढिल्लों और जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपरा मौजूद रहे।

विधायक आदित्य सुरजेवाला युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट सौंपते हुए। विज्ञप्ति

विधायक आदित्य सुरजेवाला युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट सौंपते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed