फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   17,500 MT of wheat under the sky, tarpaulin support

Kaithal News: आसमान तले 17,500 एमटी गेहूं, तिरपाल सहारा

Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
17,500 MT of wheat under the sky, tarpaulin support
नई अनाज मंडी में तिरपाल से ढकी गेहूं की ढेरियां। संवाद - फोटो : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होते ही मंडियों में अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। करीब 17,500 मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल सहारा है।

दरअसल, एक ओर जहां गेहूं की आवक तेज हो गई है, वहीं खरीद की सुस्त रफ्तार ने किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के 42 मंडी केंद्रों पर करीब 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन अब तक केवल 4,500 मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने प्रशासन और खरीद एजेंसियों की तैयारियों की पोल खोल दी। हालांकि गेहूं को तिरपाल से ढककर नमी से बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो यह व्यवस्था नाकाफी साबित होगी और हजारों क्विंटल अनाज खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जिले में 42 खरीद केंद्र तो स्थापित कर दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है। मौसम खराब होने की स्थिति में गेहूं को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन सकता है। फिलहाल किसान अपनी फसल के जल्द तौल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed