फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   175 patients were examined in the camp

Kaithal News: शिविर में 175 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
175 patients were examined in the camp
कलायत। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सिसला और सोंगल गांव में नवीन संकल्प शिविरका आयोजन किया गया। इन गांवों में नवीन संकल्प शिविरों के तहत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की गई। शिविर में एमबीबीएस डॉक्टरों की देखरेख में परामर्श और जांच करने के बाद नि:शुल्क दवाइयां दी गई। इस दौरान 175 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जबकि 17 मरीजों के टेस्ट कर रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

दोनों गांवों के 56 लोगों ने पेंशन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्रों में सुधार करवाने की सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर शिक्षा विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी गई। संसदीय क्षेत्र के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन संकल्प शिविर, सांसद नवीन जिंद ने जनता की सेवा करने की भावना से शुरू किए हैं। इन शिविरों में लोगों को हर स्तर पर सहायता प्रदान की जा रही है। आधार, पेंशन, परिवार पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में संशोधन के लिए नवीन जिंद फाउंडेशन की टीम की ओर से जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है। इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन टीम के सदस्य सुमित कुमार ने बताया कि नवीन संकल्प शिविरों की शृंखला में आठ नवंबर को गुहला हल्के के गांव सीवन व डोहर का चयन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed