{"_id":"5c1d36b8bdec2256b1109770","slug":"171545418424-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हुई: दिल्लू राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हुई: दिल्लू राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हुई: दिल्लू राम
फोटो नंबर-37
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। पूर्व ससंदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हुई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न तो किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिले और न ही किसानों की फसलों को मंडियों में कोई खरीददार मिला, जिससे किसान को हर तरफ से मार झेलनी पड़ी है। दिल्लू राम बाजीगर शुक्रवार को गांव खरौदी में ग्रामीणों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। दिल्लू राम ने कहा कि व्यापारी अपनी फैक्टरी में बनने वाले हर समान का मूल्य स्वयं तय करता है लेकिन छह महीने तक खून पसीना से उगाई गई अपनी फसल को बेचने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्लू राम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहला काम किसान व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किया जाएगा। दिल्लू राम ने कहा कि जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ घंटों बाद ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के कर्ज माफ कर दिए उसी प्रकार से हरियाणा प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को राहत दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच हंस राज, सुच्चा सिंह, कृष्ण शर्मा, अवतार सिंह, काला सिंह, सुबा सिंह, सिंद्र, बलजीत, रघबीर, गुरनाम, मेघराज, बलबीर, सुरेंद्र, बलदेव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।