{"_id":"5c02d984bdec2241950dc610","slug":"171543690628-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल...लडक़े सुबह घर से स्कूल व दोपहर को स्कूल से घर तक करते हैं परेशान, किसी तरह हमें बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल...लडक़े सुबह घर से स्कूल व दोपहर को स्कूल से घर तक करते हैं परेशान, किसी तरह हमें बचाओ
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल! लड़के सुबह घर से स्कूल व दोपहर को स्कूल से घर तक करते हैं परेशान, किसी तरह हमें बचाओ
एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल के सामने फूटी सरकारी स्कूल व कॉलेज की छात्राएं
कहा-शराब पीकर लड़के बाइकों पर घूमते हैं
मित्तल ने किया कलायत व राजौंद में अस्पताल, सरकारी स्कूल व पुलिस थाने का दौरा
अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर
अधिकारियों को दिए निर्देश-सरकार के आदेशानुसार की जाए पूरी ड्यूटी
फोटो नंबर-34, 39
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। अंकल! सुबह स्कूल से घर व दोपहर को घर से स्कूल तक लड़क हमारा पीछा करते हैं। जिससे वे बहुत परेशान हैं। हमें दुर्गा शक्ति या फिर एप जैसी कोई जानकारी नहीं। इतना कहकर कई लड़कियों की आंखों में आंसू भी आ गए। शनिवार की सुबह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक कलायत में दौरा करने आए हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल के सामने छात्राओं की पीड़ा छलक आई।
मित्तल ने शनिवार को कलायत के शिक्षण संस्थान सहित चिकित्सीय सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। मित्तल ने स्कूल परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए स्टाफ को दिए। 12वीं कक्षाओं की छात्राओं से उन्होंने जब दुर्गा शक्ति अथवा एप के विषय में पूछा तो छात्राओं ने बताया कि इस बारे में उन्हें न तो आज तक कोई जानकारी दी तथा न ही इस विशेष वाहन के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि स्कूल के सामने की स्थिति भी सही नहीं है। स्कूल के बाहर सुबह व छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा होता है। वे न केवल फब्तियां कसते हैं बल्कि उनका पीछा तक करते हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन का दौरा कर पुलिस कर्मचारियों को स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने बारे में भी कहा।
अस्पताल में नहीं मिला कोई भी डाक्टर, मरीज मिले परेशान : रॉकी मित्तल करीब साढ़े 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मरीज तो पहुंचे हुए थे मगर उनका इलाज करने वाला कोई नहीं। एक मरीज रोहताश ने उन्हें बताया कि वह यहां काफी समय से बैठा है, मगर डाक्टर न होने के कारण कोई भी दवा देने वाला नहीं है। इस दौरान मित्तल ने कहा कि वह यह देखकर हैरान था कि जहां डाक्टर स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक नहीं पहुंचा वहीं कुछ कर्मचारी मरीजों की सुनने की बजाए मोबाइल में मस्त हैं, जबकि कुछ कर्मचारी इधर उधर टहल रहे हैं। मित्तल ने कहा कि वे कलायत के सीएचसी की रिपोर्ट सीएम मनोहर लाल सहित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को देंगे।
विज्ञापन
करीब एक माह से स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण बीमारी की गिरफ्त में है कलायत : रॉकी जब वार्ड 11 का दौरा कर पिछले कई माह से आ रही सीवरेज परेशानी को परखने के लिए पहुंचे तो इस दौरान उन्हें महिलाओं ने रोक लिया। महिलाओं ने उन्हें बताया कि पिछले करीब एक माह से नगर में इस प्रकार दूषित व बदबूदार पानी जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। एसडीओ बलराज सिंह रेढू ने बताया कि नहरी पानी न होने की कारण जहां ट्यूबवेल का पानी नहरी पानी में मिला लोगों को सप्लाई किया जा रहा था। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी लीकेज पाए गए।
राजौंद में भी किया स्कूल का दौरा
फोटो नंबर-32
राजौंद। हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालय में निजी शिक्षण संस्थाओं की तर्ज पर अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनसे विद्यार्थियों का रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़ा है।
सरकारी स्कूलों में बढ़ा है रुझान : मित्तल ने कहा कि राजौंद में विद्यालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह की सरकार की कई नीतियों से सरकारी स्कूलों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने दसवीं कक्षा की छात्रा नेहा को जिला में शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम रहने तथा पेंटिंग में प्रथम रहने वाली छात्रा उसम को सम्मानित किया। इस मौके पर सुनीता, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, देवेंद्र साहरण सहित महाविद्यालय, विद्यालयों व सरकारी अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।